फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   American bully dog was killed by cutting its legs in Ambala

अंबाला: धारदार हथियारों से अमेरिकन बुली कुत्ते की हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2022 06:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 06:03 PM IST
सार

समाजसेवी संस्थानों ने थाने के बाहर धरना दिया और लोस सांसद मेनका गांधी को भी मामले से अवगत कराया। घटना के बाद सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने कुत्ते का पोस्टमार्टम किया। फिर पुलिस ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन
American bully dog was killed by cutting its legs in Ambala
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के लक्ष्मी नगर में पालतू अमेरिकन बुली कुत्ते की पड़ोसियों द्वारा डंडों और धारदार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। अंबाला शहर के लक्ष्मी नगर में हुई कुत्ते की निर्मम हत्या के बाद मकान मालिक सहित पशु प्रेमियों ने रोष जताया।

विज्ञापन


गुस्से में आए मालिक सहित अन्य ने आरोपी पड़ोसी के घर पर पथराव भी किया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई। इसके बाद कुत्ते के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वंदे मातरम दल और भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस पर हरकत में आई पुलिस ने कुत्ते का सोमवार को अंबाला शहर जगाधरी गेट के निकटतम पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। दो डॉक्टरों के पैनल ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी, जिसके बाद पुलिस ने कुत्ता मालिक विशाल की शिकायत पर पड़ोसी सुदर्शन सिंह और गगनदीप सिंह पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी कुत्ता मालिक विशाल ने बताया कि उसके पास छह साल का अमेरिकन बुली था, जो 11 दिसंबर की शाम को घर से बाहर गली में घूम रहा था। इस दौरान पड़ोसी भी अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। तभी अचानक पड़ोसी ने अमेरिकन बुली कुत्ते को खुला देखकर उस पर गंडासी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इससे नाराज विशाल ने पहले स्वयं आरोपियों पर आक्रोश जताया। फिर पालतू कुत्ते की निर्मम हत्या के बाद समाजसेवी संस्थाओं के पशु प्रेमी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कोई समाधान न होते देखकर सभी युवा एकजुट होकर सेक्टर-9 थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए और थाना प्रभारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।

पशु प्रेमियों ने मामले से लोकसभा सांसद और पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली एक्टिविस्ट मेनका गांधी को भी अवगत कराया। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप कर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत, बोले-कुत्ते ने लड़की पर किया हमला तो मारा, पथराव का भी आरोप
दूसरे पक्ष ने भी थाने में शिकायत दी है। बताया कि उनके घर से लड़की अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। उसी समय अमेरिकन बुली घर से छूटकर आया और हमला करने लगा था। ऐसे में लड़की के बचाव में उन्होंने कुत्ते को मारा, जिसके बाद मालिक और अन्य लोगों ने उसके घर पर पथराव भी किया। इस संबंध में सेक्टर-9 थाना प्रभारी राजेश का कहना है कि उनकी शिकायत पर फिलहाल जांच कर रहे हैं। 


दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पालतू कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाया गया था, जिसके बाद आरोपी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।  - राजेश कुमार, इंस्पेक्टर, सेक्टर -9 अंबाला शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed