फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Union Home Ministry IForce will investigate paper solver cases, contacted police

Ambala: पेपर सॉल्वर मामलों की जांच करेगी केंद्रीय गृह मंत्रालय की आईफोरसी, पुलिस से किया संपर्क

Thu, 06 Apr 2023 09:23 AM IST
नवीन दलाल वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
वैभव शर्मा, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Apr 2023 09:23 AM IST
सार

पेपर सॉल्वर गैंग पर शिकंजा कसने के लिए जांच एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में कराई जाएगी। इसके लिए आईफोरसी के अधिकारियों ने संबंधित जिलों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Ambala: Union Home Ministry IForce will investigate paper solver cases, contacted police
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेपर सॉल्वर के माध्यम से पेपर लीक कराने के इतने मामले सामने आ गए हैं कि अब सरकार को एक अलग ही एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी देनी पड़ रही है। उल्लेखनीय बात यह है कि इनन सभी मामलों का केंद्र हरियाणा है। ऐसे में अब पेपर साॅल्वर से जुड़े मामलाें जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आईफोरसी यानी इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर काे दी है।

विज्ञापन


मामले में जल्द ही कोई हल निकलकर आएगा
यह संस्था देश में साइबर अपराधों के मामलों को देखती है। इसमें पेपर सॉल्वर गैंग से जुड़े मामलों की जांच एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में कराई जाएगी। इसके लिए आईफोरसी के अधिकारियों ने संबंधित जिलों से संपर्क करना शुरू भी कर दिया है। अंबाला पुलिस से भी अब तक के मामलों से जुड़े तथ्यों को जुटाया है। ऐसे में अब इस मामले में जल्द ही कोई हल निकलकर आ सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती से जुड़ा है मामला
इस मामले में गृहमंत्रालय की साइबर क्राइम एजेंसी को इसलिए भी लगाया है कि पेपर सॉल्वर गैंग ने जिस परीक्षा को अपना निशाना बनाया उनमें अधिकांश स्थानों पर केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की परीक्षा अहम थी। यही कारण है कि अब गृह मंत्रालय के अधीन यह एजेंसी इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर पेपर सॉल्व के मिले थे मामले
सबसे पहले उत्तर प्रदेश के केंद्रीय विद्यालय संगठन की पीजीटी परीक्षा को लेकर वाराणसी में पेपर सॉल्व करने का मामला सामने आया। इसके बाद अंबाला में केवीके पीजीटी की परीक्षा में ऑनलाइन पेपर हल कराने का मामला मिला, इसके बाद लद्दाख में इसी परीक्षा से जुड़ा प्रकरण सामने आया। वहीं, इसके बाद आगरा में भी एक गैंग पकड़ा, जिसने केवीके पीजीटी आदि परीक्षाओं को कराया। इन सभी मामलों में गैंग का कोई न कोई कनेक्शन हरियाणा से जरूर था। इसके कारण पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए हरियाणा में बहादुरगढ़, सोनीपत और झज्जर स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लगी। यह सभी गैंग कंप्यूटर को रिमोट पर लेकर अन्य स्थान से पेपर सॉल्व कराते थे।


अधिकारी के अनुसार
पेपर सॉल्वर मामले में आईफोरसी की ओर से अब जांच शुरू कर दी गई है। जोकि एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है। इसमें देशभर में आए ऐसे सभी मामले जांच में शामिल किए जाएंगे। --जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed