फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Skeletal remains found in the field, investigation started

Ambala: खेत से मिले कंकाल के अवशेष, जांच शुरू, एक पेंट और सिर के बाल भी मिले

Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 09:30 PM IST
सार

शहजादपुर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि खेत से मिले कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जो भी आगामी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Ambala: Skeletal remains found in the field, investigation started
खेत से मिले कंकाल के अवशेष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के शहजादपुर क्षेत्र में बनौंदी गांव में कंकाल के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। पहली खुदाई में मिली खोपड़ी के आधार पर जब आसपास के क्षेत्र की खुदाई की तो अन्य अवशेष भी मिले। इसके अलावा काले रंग की एक पेंट और सिर के बाल भी मिले।
विज्ञापन


प्राथमिक दृष्टि यह पुरुष कंकाल के अवशेष बताए हैं। खंड के बनौंदी में कुछ मजदूर बुधवार शाम लगभग चार बजे नायब सिंह किसान के खेत पर काम कर रहे थे। यहां गन्ना रोपित किया था। इस दौरान जब वो जमीन की खुदाई कर रहे थे तो उन्हें जमीन में दबी हुई एक खोपड़ी नजर आई।
विज्ञापन


पुलिस ने जब खेत में कुछ और जगह को खुदवाया तो वहां से भी हड्डियां बरामद हुई। इसके बाद तुरंत एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने खेत से मिट्टी के नमूने सहित अन्य कई सुबूत एकत्रित किए। इसके अलावा पुलिस ने अपने स्तर पर भी मामले की जांच शुरू कर दी है कि कहीं आसपास के क्षेत्र से कोई व्यक्ति गायब तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed