{"_id":"64914ad9eb0bae2715032d14","slug":"ambala-police-solved-kidnapping-of-three-day-old-girl-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: तीन दिन की बच्ची के अपहरण की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने महिला आरोपी को किया काबू, सीसीटीवी की ली मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: तीन दिन की बच्ची के अपहरण की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने महिला आरोपी को किया काबू, सीसीटीवी की ली मदद
Tue, 20 Jun 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:14 PM IST
सार
अंबाला पुलिस ने अपहरण की वारदात को पूरा समझने की बाद जब आरोपी महिला के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया तो वो बंद जा रहा था। साइबर सैल की मदद से पुलिस पहले तो महिला के सगे संबंधी तक पहुंची और फिर महिला तक पहुंचकर बच्चा बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी के प्रसूति विभाग से महज 3 दिन की बच्ची के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सोमवार को हुए अपहरण की सूचना पुलिस को मिली तो महज 5 घंटे के भीतर ही पुलिस ने महिला आरोपी तक पहुंच गई। 3 दिन की बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और महिला से पूछताछ शुरू कर दी। बताया जाता है कि आरोपी महिला दुर्गा नगर में रहने वाली है।
विज्ञापन
बलदेव नगर पुलिस ने महज 5 घंटे में महिला आरोपी को दबोचा
पुलिस ने अपहरण की वारदात को पूरा समझने की बाद जब आरोपी महिला के मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया तो वो बंद जा रहा था। साइबर सैल की मदद से पुलिस पहले तो महिला के सगे संबंधी तक पहुंची और फिर महिला तक पहुंचकर बच्चा बरामद किया। बच्ची के अपहरण की पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसमें दिख रहा था कि महिला बच्ची को गोद में उठाकर अस्पताल से बाहर जा रही है।
विज्ञापन
महिला की सेवा करने के बाद झांसे में लेकर किया था अपहरण
उत्तरप्रदेश के बहराइच निवासी बिंदू को 14 जून को उसके पति प्रवीण ने जिला नागरिक अस्पताल में प्रसव पीडा के बाद दाखिल करवाया था। वह कोतवाली सराय में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि 14 जून को ही बिहार की भाषा बोलने वाली बिंदू नामक महिला उनके संपर्क में आई थी। वह खुद को गर्भवती बता रही थी और कह रही थी कि वह उसकी डिलीवरी मदद करेगी और उसकी डिलीवरी के वक्त वह उसकी मदद कर दे। इसीलिए 14 जून से ही वह महिला की मदद कर थी। 19 जून को दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे महिला कहने लगी कि उसे दवा लेकर आनी है और उसने बच्ची को गोद में लिया था। इसके बाद वह वापस नहीं आई। कुछ देर इंतजार के बाद उन्हें शक हुआ और महिला की तलाश की लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
सोमवार देररात को ही बच्ची बरामद कर ली थी। महिला से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी महिला तक पहुंचा गया। प्राथमिक जांच में महिला मानसिक रूप से परेशान लग रही है लेकिन मामले की गहनता से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि आखिर अपहरण क्यूं किया। -राम कुमार, थाना प्रभारी, बलदेव नगर।