फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Murder accused Priya said- Maa was demanding male sacrifice, hence killed Mahesh

Ambala: हत्यारोपी प्रिया बोली-माता नर बलि मांग रही थीं इसलिए महेश की हत्या की, घटना स्थल से ये चीज हुईं बरामद

Sat, 13 Apr 2024 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 12:26 AM IST
सार

पड़ाव पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। मेडिकल के लिए ले जाते समय आरोपी प्रिया की तबीयत  बिगड़ी थी। अस्पताल में ही जज ने वीडियोग्राफी से बात की, डॉक्टरों ने फिट बताया तो कोर्ट में बुला जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Ambala: Murder accused Priya said- Maa was demanding male sacrifice, hence killed Mahesh
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला छावनी के प्रसिद्ध कारोबारी महेश गुप्ता हत्याकांड की आरोपी प्रिया और उसके भाई-भाभी को पुलिस ने शुक्रवार को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी प्रिया ने कहा कि नवरात्र में माता नर बलि मांग रही थी। वह भी किसी बड़े आदमी की लेनी थी। महेश गुप्ता उनका परिचित था, इसलिए उसे जाल में फंसाया और घर बुलाकर नर बलि दी।

विज्ञापन


उधर, मेडिकल के लिए ले जाते समय आरोपी प्रिया की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होने लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने कोर्ट में प्रिया के बिगड़े स्वास्थ्य को लेकर अर्जी लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद अदालत से नायब कोर्ट और रीडर को अस्पताल भेजा गया। वीडियो कॉल से ही प्रिया की हाजिरी लगी। यहां डॉक्टरों ने मेडिकल के बाद प्रिया को पूरी तरह से फिट बताया। इस पर पुलिस ने प्रिया को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ाव थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि आरोपी प्रिया बार-बार बोल रही है कि उसको माता आती थी और 4-5 दिन से नर बली मांग रही थी। आरोपियों ने पूछताछ में गुनाह कबूला है कि चुन्नी से गला हेमंत ने दबाया और प्रिया ने गुप्तांग में चोटें मारीं जबकि प्रीति ने हाथ पकड़े थे।

तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। इससे पहले 10 अप्रैल को छावनी के सुंदर नगर स्थित एक मकान से महेश गुप्ता का शव मिला था। उन्हें खोजते हुए जैसे ही परिजन वहां पहुंचे थे तो शव कमरे में पड़ा था और प्रिया, हेमंत व प्रीति उसके पास बैठे। महेश के गले में चुन्नी डली हुई थी।

परिजन जबरन घर में घुसे तो उनके साथ भी आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच तीनों आरोपी मौके से हो फरार गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से मिठाई, सिंदूर, कलीड़े, लाल चूड़ियां, मेहंदी, तुलसी के पत्ते, सामग्री, नींबू बरामद किया था। इस दौरान प्रिया के हाथों, पैरों पर मेहंदी और आधे सिर पर सिंदूर लगा था, जबकि आरोपी प्रीति के पैरों में मेहंदी लगी हुई थी।


तीनों आरोपियों को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खाना और पानी न पीने के कारण आरोपी प्रिया को कमजोरी आ गई थी। इस बारे कोर्ट में भी अर्जी लगाई गई थी। आरोपी प्रिया से महेश का मोबाइल और हेमंत से चुन्नी बरामद की गई है। -इंस्पेक्टर दलीप, थाना प्रभारी पड़ाव अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed