{"_id":"5c324d22bdec223c7005287f","slug":"91546800418-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉग डिलीवरी ब्वाय ने की धोखाधड़ी, पुलिस को शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉग डिलीवरी ब्वाय ने की धोखाधड़ी, पुलिस को शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते को दिल्ली से डिब्रूगढ़ पहुंचाना था, डिलीवरी ब्वॉय ने रास्ते में खो दिया
फोटो नंबर : 48
फोन उठाने बंद किए तो पीड़ित ने बराड़ा में पुलिस को दी धोखाधड़ी की शिकायत
पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय के गारंटर से कराई मुलाकात, नुकसान की भरपाई को मान गया गारंटर
पुलिस का सहयोग मिलने पर युवक ने वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाला
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। दिल्ली के रहने वाले युवक ने जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में बराड़ा पुलिस को बताया तो उसे सहयोग मिला। उसने पुलिस के इस कदम की वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाला है। मामला एक डॉग डिलीवरी ब्वॉय द्वारा की गई धोखाधड़ी का है।
दरअसल दिल्ली के रहने वाले सोनू कुत्तों को बेचने का काम करते हैं। उनकी दिल्ली के वजीराबाद में पेट्स विल्ला नाम से फर्म है। सोनू ने बताया कि अंबाला के रहने वाले एक डिलीवरी ब्वॉय ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। डिलीवरी ब्वॉय को एक कुत्ता दिल्ली से डिब्रूगढ़ (असम) पहुंचाना था, लेकिन डिलीवरी ब्वॉय के अनुसार कुत्ता रास्ते में कहीं खो गया। सोनू ने उसे कहा कि कुत्ते को सही सलामत डिब्रूगढ़ पहुंचाना जिम्मेदारी थी, लेकिन युवक ने फोन काट दिया व उसके फोन उठाने बंद कर दिए। सोनू ने बताया कि बराड़ा का रहने वाला एक युवक जोकि डिलीवरी ब्वॉय का गारंटर था, उसने उससे संपर्क साधा लेकिन गारंटर ने भी सोनू को टालना शुरू कर दिया। तब जाकर सोनू को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके चलते सोनू गारंटर के खिलाफ शिकायत लेकर बराड़ा थाना पहुंचा। इस बीच सोनू की बराड़ा थाना में कार्यरत कांस्टेबल विकास कुमार से मुलाकात हुई। उसने उनकी शिकायत पूछी व आरोपी युवक से मिलवाया। कांस्टेबल ने आरोपी को सोनू के नुक्सान की भरपाई करने के लिए कहा। आरोपी ने तीन दिन का समय मांग कर टालमटोल करनी चाही, लेकिन कांस्टेबल विकास कुमार ने आरोपी को ये लिख कर देने को कहा। आरोपी स्वयं को फंसता देख सोनू के नुकसान की भरपाई को मान गया।
वहीं, डीएसपी सुधीर तनेजा ने कहा कि कांस्टेबल विकास कुमार ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए सराहनीय कार्य किया है। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए ही है। विकास कुमार ने पुलिस के सेवा सुरक्षा सहयोग के स्लोगन को चरितार्थ किया है।