फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गर्भ में लड़का या लड़की कीमत 32 हजार, आरोपी व सेंटर पर मामला दर्ज

गर्भ में लड़का या लड़की कीमत 32 हजार, आरोपी व सेंटर पर मामला दर्ज

Wed, 06 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
गर्भ में लड़का या लड़की कीमत 32 हजार, आरोपी व सेंटर पर मामला दर्ज
32 हजार रुपये में बताता था लिंग, एक धरा
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग ने एक गर्भवती महिला को विश्वास में लेकर की कार्रवाई
- अंबाला का रहने वाला है आरोपी, कुरुक्षेत्र में होनी थी भ्रू्ण की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। गर्भ में भ्रूण लड़का है या लड़की इसे जांचने की कीमत 32 हजार रुपये लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक गर्भवती महिला को विश्वास में लेकर प्लानिंग बनाई और अंबाला के एक व्यक्ति को भ्रूण जांच के धंधे में काबू किया। इतना ही नहीं इस संबंध में कुरुक्षेत्र के डायग्नोस्टिक सेंटर पर भी मामला दर्ज किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण जांच के गैर कानूनी कार्य में संलिप्त अंबाला के रवि को कुरुक्षेत्र में गर्भवती महिला का भ्रूण जांच करवाते हुए पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी और कुरुक्षेत्र के डाइग्नोस्टिक सेंटर संचालक के विरुद्ध पीसी पीएनडीटी एक्ट, आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत थानेसर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि रवि नाम का एक व्यक्ति रुपये लेकर गर्भवती महिलाओं की भ्रू्ण जांच करवाता है। सूचना मिलने के बाद डॉ. विपिन भंडारी और डॉ. मनदीप सचदेवा की टीम का गठन किया और पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ को भी दी गई। एक गर्भवती महिला को विश्वास में लेकर भ्रूण जांच के लिए रवि से संपर्क किया गया। रवि ने इस काम के लिए 32 हजार रुपये की मांग की। उसने 20 हजार रुपये पहले ही ले लिए और शेष 12 हजार रुपये की राशि लेकर इस गर्भवती महिला को 4 सितंबर को पिपली बस अड्डे पर दोपहर एक बजे मिलने के लिए कहा। दिए गए समय पर यह महिला पिपली बस अड्डे पर पहुंची और स्वास्थ्य विभाग अंबाला व कुरुक्षेत्र की टीम अपने वाहनों में उसका पीछा करती रही। यहां से रवि नामक यह व्यक्ति सफेद रंग की कार में इस महिला को कुरुक्षेत्र की ओर लेकर गया और उसने तेजस डायग्नोस्टिक सेंटर कुरुक्षेत्र में महिला के भ्रूण की जांच करवाई। जांच के बाद महिला को बताया कि उसके गर्भ में पल रहा भ्रूण लड़की है। उसी समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रवि को काबू किया और उससे 15 हजार रुपये की राशि भी बरामद की। टीम ने तेजस डाइग्नोस्टिक सेंटर के रिसेप्शन काउंटर से भी एक हजार रुपये बरामद किए और इन दोनों के विरुद्ध थानेसर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed