Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बैटरी देने से मना किया तो रंजिशन हमला, चाकुओं से गोद की हत्या

बैटरी देने से मना किया तो रंजिशन हमला, चाकुओं से गोद की हत्या

Wed, 08 May 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बैटरी देने से मना किया तो रंजिशन हमला, चाकुओं से गोद की हत्या
अंबाला कैंट। सब्जी की रेहड़ी पर रोशनी के लिए इस्तेमाल होने वाली बैटरी नहीं देने पर कुछ युवाओं ने सेवा समिति चौक पर मोची मंडी के दो भाइयों गौरव और मोहित पर हमला बोल दिया। इस दौरान बचाव में उतरे मंडी के दो अन्य लोगों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। यहां मोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सोेमवार मध्य रात्रि हुई इस झड़प में मोहित पर चाकूओं एवं अन्य धारदार हथियारों से कई वार किए गए थे। घायल गौरव को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य घायल अंबाला में उपचाराधीन हैं। मामले को लेकर मोची मंडी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों आक्रोश में आए गए। मंगलवार सुबह सदर बाजार पहुंचे मंत्री अनिल विज के समक्ष भी क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गुहार लगाई। मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मंत्री विज को बताया कि इलाके में नशा बिक रहा है, जिसपर कंट्रोल किया जाना जरूरी है। पड़ाव थाना पुलिस ने मृतक मोहित के चचेरे भाई विशाल की शिकायत पर आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी देने व अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान लक्की, पाइया, नानू, रिशू, राहुल, रोहित, सिकंदर व कुलदीप के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। इधर, मंगलवार शाम शव जब कैंट मोची मंडी लाया जा रहा था तो मंडी में एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने सदर चौक पर शाम जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सैकड़ों पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया ताकि क्षेत्र में तनाव न हो। डीएसपी सुलतान सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा जिस पर वह शांत हुए।
विज्ञापन


बैटरी नहीं देने पर मोहित के भाई गौरव से था विवाद
मोची मंडी निवासी गौरव सब्जियों की रेहड़ी में लगने वाली लाइट में इस्तेमाल होने वाली पोर्टेबल बैटरी को किराए पर देने का काम करता है। पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में गौरव के चचेरे भाई खटीक मंडी निवासी विशाल राजौरा ने आरोप लगाया कि उन्हें बस स्टैंड के निकट सब्जी मंडी में कुछ दिन पहले बैटरी देनी थी, मगर कम होने की वजह से गौरव बैटरी नहीं दे सका। इसको लेकर मंडी में नानू, पाईयां, सिकंदर व अन्य की गौरव की बहस हो गई। यहीं से रंजिश आरंभ हुई। आरोप है कि सोमवार मध्य रात्रि गौरव जब वापस आ रहा था तब नानू, पाइया, सिकंदर व अन्य ने सेवा समिति चौक पर गौरव को रोक लिया और उससे मारपीट आरंभ कर दी। इसके बाद देखते ही देखते लक्की, रोहित, रिशु, राहुल, कुलदीप व अन्य हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। झगड़े की सूचना मिलते ही गौरव का भाई मोहित भी मौके पर बचाव के लिए पहुंचा। मगर हमलावरों ने 24 वर्षीय मोहित को चाकूओं से गोद दिया। इसके अलावा मोहित के भाई गौरव, उसके रिश्तेदार दीपक व एक अन्य युवक पर हथियारों से जानलेवा वार किया। मंडी के युवा घटना की सूचना मिलते ही इकट्ठा हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। मोहित व अन्य को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। यहां रास्ते में मोहित ने दम तोड़ दिया। घटना में गौरव, दीपक व अन्य युवक घायल है, जिनमें से गौरव पीजीआई दाखिल है।
विज्ञापन


शाम को जाम लगाने का प्रयास, मंडी में पुलिस तैनात
पीजीआई में पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव को कैंट वापस लाया जा रहा था। इसी बीच मोची मंडी शिव मंदिर के समक्ष फिर से लोग इकट्ठा हो गए। उनका आरोप था कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है जबकि सभी की पहचान हो चुकी है। गुस्साएं लोगों ने सदर बाजार में जाम लगाने की कोशिश की। तभी मौके पर पुलिस टीमें पहुंच गईं, जिन्होंने परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया। डीएसपी सुलतान सिंह ने कहा कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद परिजन कुछ शांत हुए। क्षेत्र में तनाव न रहे इसके लिए शव कैंट सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। इससे पहले सुबह परिजन व क्षेत्रवासियों ने मंत्री अनिल विज के समक्ष भी गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि इलाके में नशा सरेआम बिक रहा है और पुलिस इस पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
- सुलतान सिंह, डीएसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed