फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Mar 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। निकटवर्ती गांव खड्डा में एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी विवाहिता के पति एवं अन्य ने महिला के मायके पक्ष को दी। दोपहर अंबाला पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए। जानकारी मिलते ही महेशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मंगलवार अब पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।

गांव खुड्डा में 28 वर्षीय विवाहिता दीपिका की सुबह मौत हो गई। बताते हैं कि वह सुबह घर में मृत अवस्था में मिली। दीपिका के परिजन पंजाब के फतेहगढ़ में रहते हैं। उनको मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद दोपहर वह अंबाला पहुंचे। गांव पहुंचते ही उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप जड़े। उनका आरोप था कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी कैंट राम कुमार और महेशनगर थाने के एसएचओ पहुंचे और स्थिति को संभाला। बताते हैं कि महिला का विवाह गांव खुड्डा निवासी दविंद्र से वर्ष 2012 में हुआ था और उनके एक बेटा भी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है अब पोस्टमार्टम के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed