{"_id":"5c58914dbdec225fe96d6c68","slug":"81549308237-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकान से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्डवेयर की दुकान से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर :: 20, 21
हार्डवेयर की दुकान से डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी
-चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और चोरी की वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान से चोर डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे। सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। चोरी की इस वारदात से अन्य दुकानदारों में भी दहशत है।
थाना परिसर को जाने वाली सड़क पर मनीष गर्ग की हार्डवेयर की दुकान है। बीती रात वह दुकान बंदकर घर चले गये। सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। दुकान से कुछ मशीनें गायब थीं। दुकान के पीछे वाले हिस्से में भी एक छोटा दरवाजा खुला हुआ था। मनीष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि चोरों ने दुकान से वेल्डिंग मशीन, पावर टूल, हैंड टूल, कटर व अन्य मशीनें चुरा लीं। मनीष गर्ग के मुताबिक दुकान से करीब डेढ़ लाख की मशीनें चोरी हुई हैं। जबकि गुल्लक में पड़े करीब तीन सौ रुपये भी चोरी हो गए। सूचना पर पहुंचे एएसआई वीरभान ने मौका मुआयना कर शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। मनीष ने बताया कि आसपास की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस को चोरों के बारे में सुराग मिल सकता है। वहीं एसआई रामेश्वर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जाएगी।