{"_id":"5c02e38dbdec2241471f66a6","slug":"71543693197-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली-गलौज का विरोध करने पर व्यक्ति की ईंट-पत्थर से हमला कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली-गलौज का विरोध करने पर व्यक्ति की ईंट-पत्थर से हमला कर मार डाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाली-गलौज का विरोध करने पर ईंट-पत्थर से हमला कर व्यक्ति की हत्या
फोटो नंबर-----27 से 29
गांव धनाना में खेत से लौटते समय युवक ने दिया वारदात को अंजाम, फरार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर (अंबाला)। गांव धनाना में शुक्रवार रात गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक ने व्यक्ति की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। झगड़े की जानकारी मिलने पर मौके पर जब तक परिजन पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहजादपुर-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 72 पर स्थित गांव धनाना निवासी 52 वर्षीय राजपाल शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे खेतों से लौट रहा था। वह गांव धनाना की गोगामेड़ी के समीप पहुंचा तो गांव के ही महिपाल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। राजपाल ने विरोध किया तो महिपाल ने उसके सिर पर ईंट व पत्थरों से वार करना शुरू कर दिया। शोर सुन किसी ने सूचना राजपाल के परिजनों को दी। राजपाल के भतीजे वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। परिजन राजपाल को सीएचसी शहजादपुर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नारायणगढ़ के शवगृह में लाया गया।
मृतक के भतीजे संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि राजपाल उर्फ पाला और उनका व उनके चाचा का परिवार संयुक्त रूप से रहता है। उसके पिता के दो भाई अलग रहते हैं। रात करीब 10:30 बजे उन्हें किसी ने बताया कि गांव का महिपाल गोगा माड़ी के पास उसके चाचा राजपाल को ईंट, पत्थरों से मार रहा है। वह और उसका चचेरा भाई मनीष पुत्र राजपाल मौके पर पहुंचे तो राजपाल जमीन पर गिरे हुए थे और महिपाल उन्हें मार रहा था। उन्होंने महिपाल को पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शराबी किस्म का व्यक्ति है जोकि अपने बीवी, बच्चों के साथ भी अकसर मारपीट करता है। वहीं, राजपाल के तीन बच्चे हैं, जोकि अविवाहित हैं। इसमें दो लड़कियां व एक लड़का है।
विज्ञापन
-------------
परिजन पहुंचे तो चल रही थी सांस
संदीप ने बताया कि जमीन पर गिरे चाचा राजपाल को देखा तो उसके सिर, मुंह व नाक से खून बह रहा था। उनकी सांस चल रही थी। वह उन्हें सरकारी अस्पताल शहजादपुर लेकर आए, जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या के बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
--------------
क्षेत्र में दूसरी वारदात
क्षेत्र में ईंट-पत्थरों से मारने की यह दूसरी वारदात है। एक माह पहले भी धनाना के करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर गांव फतेहगढ़ में एक युवक द्वारा शराब के नशे में एक युवक की ईंटों से वार कर हत्या कर दी गई थी। मामला थाना पंजोखरा में दर्ज है।
-------------
कोट
वारदात देर रात की है। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे व कार्रवाई शुरू की। मृतक राजपाल के भतीजे के बयान पर आरोपी महिपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।
-सतबीर सिंह, शहजादपुर थाना प्रभारी।