फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   माता की बीमारी का बहाना बना दो लोगों से हड़पे पांच लाख

माता की बीमारी का बहाना बना दो लोगों से हड़पे पांच लाख

Mon, 19 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
माता की बीमारी का बहाना बना दो लोगों से हड़पे पांच लाख
मां की बीमारी का बहाना बना दो लोगों से हड़पे पांच लाख 80 हजार रुपये
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। यहां माता की बीमारी का बहाना बनाकर दो लोगों से पांच लाख 80 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के निकटवर्ती गांव बड़ी घेल निवासी कृष्ण कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह कालका चौक स्थित एक साड़ी के शोरूम में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। छावनी के हरगो लाल रोड निवासी शुभम गुप्ता ने मार्च से अक्तूबर 2017 तक साड़ी शोरूम में बतौर हेल्पर नौकरी की। इस दौरान उसकी दोस्ती शुभम से हो गई। शुभम ने उसे कहा कि उसकी माता बीमार है जिसके इलाज के लिए उसके पास रुपये नहीं हैं। उसने मार्च से जुलाई तक 15 हजार, 20 हजार व कुछ-कुछ रकम कर डेढ़ लाख रुपये दिए और शुभम ने उससे जुलाई में फोन पर बताया कि उसकी माता की मौत हो गई है तथा उसकी माता का शव मुंबई के लीलावती अस्पताल में पड़ा है और अस्पताल प्रशासन उसकी मां का शव उन्हें नहीं दे रहे, बल्कि रुपयों की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृष्ण ने बताया कि उसने शुभम पर विश्वास करते हुए उसे बैंक अकाउंट में 11 अगस्त 2017 को 31,750 रुपये जमा करवा दिए। इससे पहले शुभम गुप्ता ने उसे एक फ्रिज व वॉशिंग मशीन अपने बैंक खाते से लोन पर दिलवाई थी तथा 2200 रुपये प्रति माह किस्त के रूप में भी वह दे रहा है। अक्तूबर 2017 को शुभम ने साड़ी शोरूम से नौकरी छोड़ दी और उसके बाद दोनों की मुलाकात नवंबर में हुई। कृष्ण ने बताया कि इस दौरान शुभम ने उसे लोन पर दिलवाई वॉशिंग मशीन व फ्रिज का लोन उसके नाम ट्रांसफर करवाने के लिए उससे क्रेडिट कार्ड व एक डेबिट कार्ड व एक फोन ले गया। 1 जनवरी 2018 को शुभम गुप्ता ने उसका क्रेडिट कार्ड व फोन उसके घर जाकर दे दिया और फरवरी में कृष्ण के मोबाइल पर उसके बैंक अकाउंट से रुपये कटने का मैसेज आया। कृष्ण ने बताया कि 16 दिसंबर 2017 को शुभम ने उसे बैंक खाते से 20 हजार, 22 दिसंबर 2017 को 25 हजार रुपये, 24 दिसंबर 2017 को 55 हजार रुपये व 31 दिसंबर को 80 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसने शुभम से इस बारे में बात की तो उसने उसे रुपये देने का आश्वासन दिया। कृष्ण ने बताया कि शुभम ने एक अन्य कर्मी खुशविंद्र आर्य, न्यू मॉडल कॉलोनी अंबाला शहर से भी इसी प्रकार अपनी माता की बीमारी का बहाना कर 10 हजार रुपये नकद व 1 लाख 18 हजार रुपये का लोन 15 जुलाई 2017 को पास करवा चुका है। खुशविंद्र आर्य ने उसके सामने शुभम गुप्ता को 1 लाख 18 हजार रुपये लोन के लिए नकद दिए और शुभम ने कैश बैक का बहाना बना खुशविंद्र आर्य से उसका क्रेडिट कार्ड लेकर उसके खाते में से 90 हजार रुपये निकाल लिए। कृष्ण ने बताया कि जब वह और खुशविंद्र शुभम से रुपये मांगने गए तो वह पहले तो टरकाने लगा और बाद में दोनों को जान से मारने की धमकी दे डाली। कृष्ण ने बताया कि शुभम ने उससे व खुशविंद्र से कुल 5,79,750 रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए हैं। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर शुभम गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed