{"_id":"5c719df6bdec2256ab4e7437","slug":"61550949878-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी के रीडर को मारी गोली, कार व मोबाइल छीनकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएसपी के रीडर को मारी गोली, कार व मोबाइल छीनकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा (अंबाला)। शुक्रवार रात 12 बजे लुटेरों ने डीएसपी बराड़ा के रीडर को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने कार की चाबी देने से मना करने पर गोली मार दी। गोली उनके कान को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद सिर पर राड मारकर कार व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। इस दौरान गन्ने के खेत में रीडर व बदमाशों में झड़प भी हुई। बदमाशों के जाने के बाद रीडर ने पास स्थित मकान में जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद लोगों ने उसे सीएचसी बाबैन में दाखिल कराया। डाक्टरों ने उपचार के बाद रीडर को छुट्टी दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही बाबैन थाना प्रभारी, सीआईए स्टाफ व डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा ने मौके का मुआयना किया। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुरुक्षेत्र के मंगोली जट्टान गांव के पास की है।
जानकारी के अनुसार डीएसपी बराड़ा सुधीर तनेजा का रीडर अनिल कुमार रात करीब 11.15 बजे ड्यूटी के बाद पास के अपने गांव मंगोली जट्टान जा रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचा तो उसकी कार के आगे बाइक पर सवार दो बदमाश आए और कार रोकने का इशारा किया। रीडर अनिल ने जैसे ही कार रोकी तो एक बदमाश ने रीडर की कनपटी पर कट्टा तान दिया और कार उनके हवाले करने की बात कही। रीडर अनिल ने कार की चाबी देने से साफ मना कर दिया तो बदमाश ने गोली चला दी।
वारदात रीडर अनिल की जुबानी
शुक्रवार रात गश्त के बाद मैं अपनी कार से अपने घर मंगोली जट्टान जा रहा था। जब मैं अपने गांव के पास पहुंचा तो मेरे सामने एक बाइक पर दो लोग आए तो मैंने सोचा गांव के लोग होंगे। मैंने कार रोक ली। उसके बाद एक ने कनपटी पर देसी कट्टा ताना और मुझे कार की चाबी हवाले करने की बात कही। मैं उसी समय समझ गया कि ये गांव के लोग नहीं बदमाश हैं। जब मैंने मना किया तो उन्होंने गोली चला दी। गोली मेरे कान को चीरती हुई निकल गई और कान से खून बहने लगा। वह दो बाइकों पर पांच लोग थे। मैंने उनका विरोध करते हुए दो को दबोच लिया। इतने में उन्होंने मुझ पर लोहे की रॉड व तेजधार हथियार से वार कर दिया। गन्ने के खेत में करीब 10 मिनट मैंने उनका विरोध किया लेकिन वह पांचों मुझ पर टूट पड़े। इससे मेरे सिर, आंख व पीठ पर बहुत चोटें आई। इसके बाद पांचों बदमाश मेरी कार व मोबाइल फोन लूटकर वहां से फरार हो गए। उनके जाने के बाद मैं लहूलुहान हालत में पास ही स्थित एक मकान में गया जहां से मैने अपने परिजनो को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
रात गश्त के बाद रीडर अनिल अपने गांव मंगोली जट्टान जा रहा था। गांव में पहुंचा ही था कि बदमाशों ने कट्टा के बल पर रीडर की कार व दो मोबाइल छीन लिए। बाबैन पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- सुधीर तनेजा, डीएसपी, बराड़ा।