{"_id":"6533cfb7a8be1377f800da05","slug":"60-thousand-withdrawn-from-account-by-changing-debit-card-in-ambala-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: पैसे निकलवाने में मदद का झांसा देकर बदला डेबिट कार्ड, खाते से निकाले 60 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: पैसे निकलवाने में मदद का झांसा देकर बदला डेबिट कार्ड, खाते से निकाले 60 हजार
Sat, 21 Oct 2023 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:48 PM IST
सार
एटीएम में पहले से मौजूद शातिर ठग ने वारदात को अंजाम दिया। शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में शहजादपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने की मदद का झांसा देकर शातिर ठग ने कार्ड बदल दिया। जैसे ही घर पहुंचे तो खाते से एक के बाद एक 60 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। पीड़ित हसनपुर गांव निवासी मोहित पिता संग बैंक में गया तो पता चला कि कार्ड ही दूसरा है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में हसनपुर गांव निवासी मोहित ने बताया कि उसके पिता राज पाल का भारतीय स्टेट बैंक नारायणगढ़ में बचत खाता खुला हुआ है। 19 अक्तूबर को शहजादपुर में एसबीआई के एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गया था। कार्ड डालने के बाद तकनीकी खराबी के कारण पैसे नहीं निकले।
विज्ञापन
इसका फायदा उठाकर पास में खड़े एक शातिर ठग ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। कहने लगा कि आपके पैसे निकाल देता हूं। उसने अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके अपना कार्ड दे दिया। आरोपी ने भी पैसे निकालने का बहाना किया और वापस कार्ड थमा दिया।
विज्ञापन
बोला कि कार्ड में ही कोई दिक्कत आ रही है। इस बीच शातिर ने दूसरा कार्ड थमा दिया और वो भी भारतीय स्टेट बैंक का ही था। जैसे ही वह घर पहुंचा तो शाम के समय पिता के मोबाइल पर खाते से 60 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। अगले ही दिन वह बैंक में पहुंचे तो पता चला कि कार्ड ही बदला हुआ था।