फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   फंदा लगाकर युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमी और उसके परिजनों को ठहराया जिम्मेदार

फंदा लगाकर युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमी और उसके परिजनों को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगाकर युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमी और उसके परिजनों को ठहराया जिम्मेदार
फंदा लगाकर युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में प्रेमी और उसके परिजनों को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नर्सिंग का कोर्स कर मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही युवती ने अपने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची माडल टाउन चौकी पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने एक युवक और उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई के बाद शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।

मूल रूप से यूपी के बालामठ की रहने वाली रिचा सिंगर ने नर्सिंग का कोर्स किया था और वह माडल टाउन के एक निजी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी। इसी अस्पताल की ऊपरी मंजिल में बतौर पीजी रहती थी। उसने वीरवार को उसी कमरे में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। उसमें मृतका ने किसी केडी शर्मा नामक युवक का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह उस युवक से प्रेम करती थी, पर उसके परिवार के लोग उसके इस संबंध के खिलाफ थे। इस वजह से वह सुसाइड कर रही है। इस मामले में माडल टाउन चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार का कहना है कि युवती के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है। युवती मूल रूप से यूपी की रहने वाली है। उसके परिजनों से संपर्क हो गया है। वह शुक्रवार तक अंबाला आ जाएंगे। उसके बाद पोस्टमार्टम करा शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed