फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - मामला गांव की छात्राओं का पीछा करने वाले युवकों का

- मामला गांव की छात्राओं का पीछा करने वाले युवकों का

Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
- मामला गांव की छात्राओं का पीछा करने वाले युवकों का
छेड़छाड़ के आरोपी चार युवकों पर केस दर्ज, दो काबू
विज्ञापन

मुलाना। पिछले लगभग एक माह से एक गांव की लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में छात्रा की शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामले में पहले कई बार पंचायत हो चुकी है लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे ।
एक पंचायत वीरवार को भी हुई लेकिन शुक्रवार शाम खान अहमदपुर के दो युवक हथियार सहित छात्राओं का पीछा करते गांव में उनके घर के पास तक पहुंच गए। युवकों की इस हरकत के चलते ग्रामीणों ने युवकों को धर दबोचा व जमकर धुनाई कर दी और दोनों को मुलाना पुलिस के हवाले कर दिया। दर्जनों ग्रामीणों ने मुलाना थाने में जाकर थाना प्रभारी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बता दे कि गांव की रहने वाली छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि सुखविंद्र सिंह, गगनदीप सिंह वासी खान अहमदपुर, कुलदीप वासी धीन व तुषार वासी अलीपुर अपनी टोली बनाकर उसे व उसकी सहेलियों को स्कूल आते जाते छेड़ते थे। इतना ही नहीं वो सभी उनका स्कूल से घर व घर से स्कूल तक पीछा करने लगे थे। कई बार इस मामले में पंचायतें भी हुई जहां माफीनामे के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। छात्राओं के लिए स्कूल जाना जी का जंजाल बन चुका था। अंत में जब आरोपी छात्राओं के मोहल्ले तक जाने लगे तो ग्रामीणों ने उनकी धुनाई की, जिस दौरान आरोपियों के पास से तेजधार हथियार बरामद हुए है । छात्रा का शिकायत के आधार चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है । उधर, मुलाना थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जयंती पर नहौनी में कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। नहौनी गांव में डॉक्टर मंगल सेन की 90वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यतिथि जिला परिषद् सदस्य दीदार सिंह ने शिरकत की। दीदार सिंह ने डॉ. मंगलसेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंगल सेन एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे, जिनका पूरा जीवन जन कल्याण, समाज तथा राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। मौके पर स्वदेशी जागरण मंच खंड साहा के संयोजक सविन्दर सिंह ने देश में बनी वस्तुओं का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे तो हमारा धन हमारे देश के हित में ही काम आएगा। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को दिल्ली मे होने वाले स्वदेशी मेले जाने का आग्रह किया । मौके पर रमेश पाल नौहनी, सुभाष गुप्ता, गुरजैंट सिहं पवन शर्मा, वकील सिंह उपस्थित रहे ।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed