फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल

Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल
नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। नशीला पदार्थ पिलाकर लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी दो साल तक इस लड़की को ब्लैकमेल करते रहे। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस लड़की से घर के जेवर व नकदी तक ऐंठी। उल्लेखनीय है कि पीड़ित लड़की दो साल पहले कक्षा नौवीं की छात्रा थी। मुलाना पुलिस ने लड़की के बयान पर एक युवक और बराड़ा के रहने वाले दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुलाना की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने बताया कि उनके मकान के पास विपुल नामक युवक ने किराये पर मकान ले रखा था। जब वह घर से स्कूल जा रही थी तो विपुल ने उसे रोक कर कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। दो-चार दिन बाद फिर स्कूल जाते वक्त विपुल ने उसे रोका और एक पर्ची पर अपना मोबाइल नंबर लिख कर पकड़ा दिया। लड़की ने घर जाकर उसे फोन कर दोस्ती करने से मना कर दिया, लेकिन वह बोला एक बार मुझे मिल लो। इस पर छात्रा अपनी मां को बिना बताए उसके पास आ गई। विपुल उसे बाइक पर बैठा कर दोसड़का में पंकज और अंजू के मकान पर ले गया, जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला कर उसे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने बताया कि जब उसे होश आया तो युवक ने एक वीडियो दिखाई। इसी वीडियो का सहारा लेकर उसने पंकज को बुलाया और उसने उसके साथ जबरदस्ती की जिसमें पंकज की पत्नी अंजू की भी सहमति थी। इसके बाद आरोपियों ने उससे रुपये मंगवाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं उसे ब्लैकमेल कर घर के गहने तक ऐंठ लिए। उसने अपने माता-पिता को सारी बात बताई।
विज्ञापन

मुलाना थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी उषा नारायणगढ़ कर रही हैं। महिला थाना से जांच अधिकारी उषा रानी का कहना है कि ऐसा मामला आया है। लड़की के बयान के बाद ही कुछ कह सकती हूूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed