फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   तेज रफ्तार ट्राले ने ली दो युवकों की जान

तेज रफ्तार ट्राले ने ली दो युवकों की जान

Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्राले ने ली दो युवकों की जान
तेज रफ्तार ट्राले ने ली दो युवकों की जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ओवरलोड व तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने में अंबाला ट्रैफिक पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है। यही कारण है कि यह वाहन आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर सद्दोपुर बैरियर के नजदीक पैराडाइज होटल के सामने शनिवार को सुबह करीब 10.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार 26-27 वर्षीय दो युवक अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्राले ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से तेजी से अंबाला सिटी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उपचार के दौरान ही युवक की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पाकर लालडू थाना पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर जिस युवक की मौत हुई थी उसके शव को डेराबस्सी अस्पताल ले जाया गया। केस के जांच अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed