फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दो सगे भाइयों पर चाकू से किया हमला, चंडीगढ़ रेफर

दो सगे भाइयों पर चाकू से किया हमला, चंडीगढ़ रेफर

Fri, 19 Apr 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो सगे भाइयों पर चाकू से किया हमला, चंडीगढ़ रेफर
नारायणगढ़ (अंबाला)। मामूली कहासुनी होने पर तीन बदमाशों ने दो भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नन्हेडा के सागर पुत्र कृष्णलाल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह नारायणगढ़ बर्गर प्वाइंट में कुकिंग का काम करता है। साथ में ही तीन लड़के लखविंद्र, विपिन और राहुल भी वहां काम करते हैं। कई दिनों से लखविंद्र उस पर छींटाकशी कर रहा था कि तुझे काम करना नहीं आता है, तू अपने आपको ज्यादा एजुकेटिड समझता है। इस बर्गर प्वाइंट में आकर तुमने पंगा ले लिया है। इस पर सागर ने कहा कि वह गरीब है। मेहनत मजदूरी के लिए लगा है। इसके बाद 16 अप्रैल को वह करीब 11 बजे काम खत्म करके अपने भाई के साथ चलने लगा तो उस पर तीनों ने चाकुओं से हमला बोल दिया। उसके भाई विशाल ने छुड़वाने की कोशिश की तो उस पर भी चाकुओं से हमला बोल दिया और उनसे मारपीट कर दोनों को बुरी तरह घायल कर जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने दोनों की हालत खराब होने पर सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अरविंद के अनुसार पुलिस ने घायल सागर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बराड़ा निवासी राहुल, विपिन व लखविंद्र उर्फ लख्खा निवासी रजोली के खिलाफ धारा 307, 323, 324, 506, 34 आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed