फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बिना तलाक दिए पत्नी ने दिल्ली में रचाई दूसरी शादी, पति ने लगाई इंसाफ की गुहार

बिना तलाक दिए पत्नी ने दिल्ली में रचाई दूसरी शादी, पति ने लगाई इंसाफ की गुहार

Tue, 13 Nov 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिना तलाक दिए पत्नी ने दिल्ली में रचाई दूसरी शादी, पति ने लगाई इंसाफ की गुहार
संशोधित.....
विज्ञापन

नोट : जहांगीरपुरी (दिल्ली) के लिए भी महत्वपूर्ण
फोटो नंबर----01
बिना तलाक दिए पत्नी ने दिल्ली में रचाई दूसरी शादी, पति ने लगाई इंसाफ की गुहार
बराड़ा की युवती ने वर्ष 2012 में जंडली के परमजीत से की थी शादी, हाईकोर्ट से भी ली थी प्रोटेक्शन
कनाडा भेजने के नाम पर युवती की मां पर साढ़े सात लाख रुपये हड़पने का भी लगाया आरोप
जांच के बाद धोखे में रखकर पहले पति से बिना तलाक लिए शादी रचाने का युवती के खिलाफ मामला दर्ज
आलोक सिंह रघुवंशी
अंबाला कैंट। साहा के युवक परमजीत सैनी ने बराड़ा निवासी अपनी पत्नी पर परिजनों से मिलीभगत करके उसे धोखे में रखकर बिना तलाक लिए दिल्ली के लड़के से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी पर सेक्शन-494 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं युवक ने कनाडा भेजने के नाम पर युवती की मां पर साढ़े सात लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है।
साहा निवासी परमजीत सैनी पुत्र माया राम ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मूल रूप से कुरुक्षेत्र के मंगोली जटान गांव का रहने वाला है। उसकी जमीन बराड़ा में थी जिसे वह बेचना चाहता था। वर्ष 2009 में उसकी मुलाकात बराड़ा के डायरी मोहल्ला निवासी युवती शरणजीत कौर से हुई। दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद परमजीत व शरणजीत ने चार जुलाई 2012 को शादी कर ली। युवती के परिजनों ने धमकाया तो दोनों ने हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन ले ली। इसके बाद वे एक माह तक चंडीगढ़ और फिर अंबाला सिटी के जंडली में किराये के मकान में एक साल तक रहे। इसी दौरान परमजीत ने शरणजीत को नर्सिंग का कोर्स कराया। चूंकि परमजीत पंचकूला में सीएम विंडो विभाग में सरकारी मुलाजिम है, इसलिए वहीं पर वर्ष 2016 में शरणजीत को भी डीसी रेट पर सरकारी विभाग में नौकरी पर लगा दिया। सबकुछ ठीक चल रहा था। 24 जनवरी 2018 को शरणजीत के पास उसकी मां जसविंद्र कौर का फोन आया कि उसके पिता जसपाल सिंह की तबीयत खराब है। परमजीत ने 1.42 लाख रुपये पत्नी को दिए और बस में बिठाकर उसके घर भेज दिया। इसके बाद पत्नी का फोन बंद हो गया, वह 30 जनवरी को उसके घर बराड़ा गया।
विज्ञापन

--------------
मारपीट व बंधक बनाने का भी आरोप
उसने आरोप लगाया कि पत्नी के पिता, ताया, मौसा, फुआ व फूफा ने उसके साथ मारपीट की और करीब तीन घंटे तक घर में ही बंधक बनाकर रखा। बाद में उसे मालूम हुआ कि शरणजीत ने दिल्ली के जहांगीरपुरी के डीडीए फ्लैट में रहने वाले मलकीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के साथ शादी कर ली है। इसके बाद उसने साहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के मोबाइल लोकेशन, बैंक अकाउंट व नर्सिंग होम के लिए जमा कराई गई फीस की डिटेल को लेकर जांच की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
55 लाख की बेची थी जमीन
परमजीत ने बताया कि वर्ष 2010 में उसने बराड़ा में करीब 55 लाख रुपये की जमीन बेची, जिसकी जानकारी शरणजीत की मां जसविंद्र कौर को हुई। जसविंद्र कौर ने दोनों को कनाडा भेजने के लिए 15 लाख रुपये में वीजा दिलवाने की बात कही। परमजीत ने भी शुरुआती तौर पर साढ़े सात लाख रुपये दिए, लेकिन जसविंद्र ने उसे कनाडा के बजाय मलेशिया का वीजा पकड़ाया तो दोनों ने जाने से मना कर दिया। रुपये मांगने पर जसविंद्र ने बाद में देने के लिए कहा।
----------
रुपये मांगने पर झूठी दर्खास्त देने का लगाया था आरोप
परमजीत ने बताया कि वर्ष 2012 में शरणजीत की मां जसविंद्र कौर ने उस पर अपहरण का आरोप लगाया था। इसके बाद खुद शरणजीत ने तत्कालीन डीसीपी ग्रामीण नाजनीन भसीन को शिकायत देकर मामले में उसे फंसाने की बात कही थी। उसने कहा था कि उसके परिवार वाले उसका सौदा करना चाहते हैं। उसने अपनी मर्जी से मुझसे शादी की है। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन भी लिया था।

कोट्स
परमजीत की पत्नी शरणजीत के खिलाफ धारा 494 का मामला दर्ज कर कोर्ट में भेज दिया गया है। इन मामलों में कोर्ट समन जारी करती है। कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-हरिंदर, एएसआई, जांच अधिकारी।
-------------
परमजीत सैनी ने मामले की शिकायत दी थी। जांच के बाद सेक्शन-494 का मामला पाया गया है। यह संज्ञेय अपराध है।
-मनीष कुमार, एसएचओ, साहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed