{"_id":"5ca3bdedbdec22147057ae7e","slug":"21554234861-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाला मंडी में पेड़ पर लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
शिवाला मंडी में पेड़ से लटका मिला टेलर का शव
विज्ञापन
अंबाला कैंट। शिवाला मंडी के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के साथ लगती झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते उसने मंगलवार सुबह यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर व्यक्ति का आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम रामकुमार था। उसकी उम्र 43 साल है और वह गांव और डाकखाना उमेदपुर, देहरादून (उत्तराखंड) का रहने वाला है। वह अंबाला कैंट में कस्टम बुटीक पर काम करता था। उसके भाई लखन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ाव थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मृतक टेलर का काम करता था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।