{"_id":"5c33a89cbdec2256a50a4768","slug":"21546889372-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का दिखाया सपना, जाली रजिस्ट्री करवाकर हड़पे चार लाख, छह लोगों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का दिखाया सपना, जाली रजिस्ट्री करवाकर हड़पे चार लाख, छह लोगों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का दिखाया सपना, जाली रजिस्ट्री करवा हड़पे चार लाख, छह पर केस
बंद मकान दिखाकर की धोखाधड़ी, एसपी अंबाला को पीड़ित ने दी शिकायत, कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। महिला को घर दिलवाने का लालच देकर शातिरों ने जाली रजिस्ट्री करवा दी और चार लाख रुपये हड़प लिए। जांच में पता चला कि जिसने रजिस्ट्री करवाई है, वह मकान उसके नाम ही नहीं है। इसकी शिकायत महिला ने एसपी को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहजादपुर की रहने वाली स्नेहलता पत्नी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके ही गांव के रहने वाले अमित व अजीत उसके पास आये और कहने लगे कि वह उन्हें शहजादपुर आबादी देह में मकान दिलवा देंगे,इसकी एवज में दो प्रतिशत कमीशन देनी होगी। वह उन पर विश्वास करके मकान देखने चली गई। उन्होंने बाहर से मकान दिखाया क्योंकि उसको ताला लगा हुआ था। उन्होंने उसे दो अन्य व्यक्तियों नरेंद्र व गुरसेवक से मिलवाया। उन्होंने बताया कि गुरसेवक मकान का मालिक व काबिज है। उसने उनकी बातों पर विश्वास करके, अप्रैल 2018 में 20 हजार रुपये पेशगी के तौर पर दे दिए और उनसे कहा कि वह रजिस्ट्री इसी महीने में करवा लेंगे। इस पर 4 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। स्नेहलता ने बताया कि इन शातिरों ने आश्वासन दिया कि वह गुरसेवक से रजिस्ट्री के बाद कब्जा दिलवा देंगे। उसने इस बारे में सतपाल सरपंच शहजादपुर से भी पूछताछ की तो उसने भी मकान बाबत तसदीकशुदा कागज दिया व आश्वासन दिया कि गुरसेवक ही मकान का मलिक व काबिज है। सरपंच की बात पर विश्वास करके व तसदीकशुदा कागज देखकर उसने मकान की रजिस्ट्री गुरसेवक से अपने नाम करवा ली तथा 1 लाख 20 हजार नकद व 2 लाख 80 हजार रुपये का चेक दे दिया। रजिस्ट्री पर अजीत व अमित ने उससे 8 हजार रुपये कमीशन ली और कहा कि वह मकान का कब्जा दिलवा देंगे। उसके बाद उन्हें पता चला कि मकान मालिक बनकर गुरसेवक ने जो रजिस्ट्री उसके नाम पर करवाई है, उसका तो वो मालिक ही नहीं है। उक्त मकान की रजिस्ट्री पहले ही किसी मामचंद नामक व्यक्ति के नाम पर है। उसके बाद वह इन लोगों को कई बार मिली और उसके रुपये लौटाने को कहा। इन शातिरों ने उसके रुपये वापस करने से मना कर दिया और उसे धमकाया कि अगर दोबारा रुपये मांगे या शिकायत की तो वह उसे व उसके परिवार वालों का जान से मार देंगे तथा झूठे केस बनवा देंगे। जांच अधिकारी विश्वजीत ने बताया कि शिकायत पर थाना शहजादपुर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी दर्ज कर लिया है।