फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आरोपियों ने घरों से 450 सेट टाप बाक्स उतारे, केबल कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज

आरोपियों ने घरों से 450 सेट टाप बाक्स उतारे, केबल कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज

Sun, 18 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों ने घरों से 450 सेट टाप बाक्स उतारे, केबल कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज
आरोपियों ने घरों से 450 सेटअप बॉक्स उतारे, केबल कंपनी की शिकायत पर केस
विज्ञापन

फर्जी तरीके से कंपनी संग एग्रीमेंट और बकाया पेमेंट देने में आनाकानी करने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। केबल चलाने वाली कंपनी फास्टवे ट्रांसमिशन लिमिटेड की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कंपनी का आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी तरीके से कंपनी के संग एग्रीमेंट किया और बकाया पेमेंट देने में आनाकानी करने लगे। आरोपियों ने करीब 450 सेटअप बॉक्स लोगों के घरों से उतार लिए जिसकी कीमत करीब 10 लाख है। आखिरकार परेशान होकर कंपनी अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत जांच के बाद कई के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फर्जी तरीके से किया करार
फास्टवे ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर मोहित वढेरा ने पुलिस को शिकायत दी कि फास्टवे ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड, मल्टी सिस्टम ऑपरेटर है व उपभोक्ताओं को लोकल केबल आपरेटर के मार्फत केबल टीवी सर्विस प्रदान करता है। कंपनी का एक एग्रीमेंट मैसर्ज जीएस केबल नेटवर्क के साथ मॉडल इंटर कनेक्शन एग्रीमेंट 27 जुलाई 2016 को हुआ था। जीएस केबल नेटवर्क की जिम्मेदारी सेटअप बॉक्स उपभोक्ताओं के घरों में लगाने, सिक्योरिटी लेने, मासिक किराया लेने व सिक्योरिटी व मासिक किराया की राशि उपभोक्ताओं से लेकर कंपनी को जमा करवाने की थी। कंपनी अधिकारी का आरोप है कि आरोपी गुरदीप सिंह और गुरशान टिवाना की शुरू से ही नीयत धोखा देने की थी। गुरदीप सिंह ने कंपनी को यकीन दिलाया था कि जीएस केबल नेटवर्क का मालिक है। 23 अक्तूबर 2018 तक जीएस केबल नेटवर्क ने कंपनी को 1 लाख 39 हजार बकाया देना था, पर वह बार-बार कहने पर भी भुगतान नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

शिकायत मिली तब पता चला कि उतार लिए गए सेटअप बॉक्स
शिकायत करने वाले मोहित का कहना है कि तमाम उपभोक्ताओं से शिकायत मिलने लगी कि सिग्नल नहीं मिल रहे। सेटअप बॉक्स उतार लिए गए हैं। जांच की गई तो उसे पता चला कि आरोपी गुरदीप सिंह, उसके लड़के गुरशान टीवाना व उनके कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के घरों से फास्टवे ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटड के सेटअप बॉक्स बिना कंपनी की अनुमति व बिना उपभोक्ताओं की सहमति से उतारे गए हैं। जांच में जानकारी सामने आई कि 450 सेटअप बॉक्स उतारे गए जिनकी कीमत 10 लाख रुपये है। इस पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह, गुरशान और कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed