फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दीवार तोडने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला

दीवार तोडने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला

Fri, 27 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दीवार तोडने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। वीरवार सुबह बरसात के बाद जमा पानी को लेकर विवाद मारपीट में तबदील हो गया जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को पहुंची। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली रानी देवी ने बताया कि उसके घर के पिछली तरफ एक खाली प्लाट है जिसमें बरसात आने पर पानी भर जाता है। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे जब वह घर पर थी तब उसके पड़ोस में रहने वाली तारावती बंटी ने उसके मकान के पीछे खाली प्लाट की दीवार तोड़नी शुरू कर दी। दीवार तोड़ने से मना किया गया तो उसने अपनी बेटी के साथ उसके घर आकर गाली-ग्लौच की व मारपीट की। रानी देवी ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसकी पड़ोसन ने छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं छोड़ा और धमकी दी कि अगर आगे से उसके साथ पंगा लिया तो उसके बच्चों को जान से मरवा देंगे। पुलिस चौकी नंबर-2 के इंचार्ज विश्वजीत ने बताया कि रानी देवी की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed