{"_id":"5b0b00ca4f1c1b9c6e8b4e37","slug":"201527447754-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दुकान मालिक के बेटे की मुस्तैदी की वजह से वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- दुकान मालिक के बेटे की मुस्तैदी की वजह से वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे बदमाश
Updated Mon, 28 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। रविवार दोपहर छह हथियारबंद बदमाशों ने सिटी के सर्राफा बाजार स्थित एक सर्राफा कारोबारी को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन कारोबारी के बेटे की मुस्तैदी व बहादुरी की वजह से बड़ी वारदात होते होते बच गई। हालांकि पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कंट्रोल रूम पर वारदात की सूचना देने के बावजूद पुलिस के देरी से पहुंचने पर सर्राफा कारोबारियों में काफी रोष है।
वारदात दोपहर करीब सवा ढाई बजे हुई। करीब आधा दर्जन बदमाश कपड़े से मुंह ढांपे सर्राफा बाजार स्थित महेंद्र ज्वैलर्स की दुकान में दाखिल हो गए। उस समय दुकान पर मालिक महेंद्र जैन, उनका बेटा मोहित और एक नौकर अमन मौजूद थे। लूटपाट के लिए आए बदमाशों के मुंह ढके देखकर दुकान मालिक के बेटे को शक हुआ और वह तुरंत मदद के लिए दुकान के गेट की ओर जाने लगा लेकिन तभी बदमाशों ने पिस्तौलें निकाल ली और महेंद्र जैन व उनके बेटे मोहित जैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मोहित हिम्मत दिखाते हुए दरवाजे की ओर भागने का प्रयास करता रहा लेकिन बदमाश उन्हें पीटते रहे। बदमाशों ने महेंद्र जैन के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर उन्हें घायल कर दिया, वहीं मोहित के नाक पर चोट लगी। किसी तरह मोहित दुकान के शीशे के दरवाजे को आधा खोलकर मदद के लिए चिल्लाने में कामयाब रहा। उसका शोर सुनकर वहां से गुजर रहे एक अन्य राहगीर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्रित होने लगे। मामला बिगड़ता देख बदमाश हवा में पिस्तौलें लहराते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बदमाश छह से सात थे जिन्होंने मुंह पर कपड़े लपेटे हुए थे। बाद में दुकानदारों की मदद से घायल महेंद्र व उनके बेटे मोहित को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां महेंद्र के सिर पर टांके लगे और उनका सिटी स्कैन करवाना पड़ा। मोहित की भी नाक पर चोट आई है।
लोगों ने पुलिस कंट्रोल में दी सूचना
वारदात के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत कंट्रोल रूम पर सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस चौंकी नं. 2, 3, सिटी थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके से एक बैग भी बरामद किया जिसके अंदर एक ओर बैग था। माना जा रहा है कि बदमाश इन बैगों का लूट के सामान के लिए इस्तेमाल करने वाले थे।
विज्ञापन
एरिया के चक्कर में उलझी रही पुलिस
जब मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित किया तो कंट्रोल रूम की ओर से उनसे यह पूछा गया कि वारदात वाला एरिया कौन सी चौकी के अंडर आता है। फिर कुछ समय बाद उनके पास फोन आया और वारदात वाला स्थान पूछकर कहा गया कि आपका एरिया तो पुलिस चौकी नंबर तीन में आता है। इसी तरह करते करते लगभग पुलिस को सूचना के बावजूद वारदात स्थल पर पहुंचने में आधा घंटे से अधिक का समय लग गया जबकि वारदात स्थल से पुलिस चौकी नं. 1,2 व 3 मात्र 5-5 मिनट की दूरी पर हैं। क्षेत्र को तीनों चौकियों का कुछ कुछ एरिया लगता है जिसके चलते अक्सर पुलिस इसी चक्कर में उलझी रहती हैं कि वारदात वाला स्थल किस चौकी के क्षेत्र में आता है।
पूरी तैयारी के साथ आए थे लुटेरे
लुटेरे वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी के साथ आए थे। वह अपने साथ दो नए बैग भी लाए थे। मौके से पुलिस को एक बैग के अंदर से दूसरा बैग भी मिला। इतना ही नहीं बैग की आगे की जेब में दो रस्सी के गुच्छे और एक मेडिकल टेप का रोल भी था। माना जा रहा है कि लुटेरे इन सबका इस्तेमाल दुकान मालिक को बांधकर उनके मुंह टेप लगाकर लूट को अंजाम देने के लिए करना चाहते थे। लेकिन दुकान मालिक के बेटे की मुस्तैदी की वजह से वह नाकाम रहे।
मुंह पर कपड़ा देख हुआ शक : मोहित
मोहित ने बताया कि जैसे ही पहले तीन युवक दुकान में घुसे तो उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उनके पास एक बैग था। इसे देखकर मुझे शक हुआ और तुरंत दुकान से बाहर निकलने की कोशिश की। उसने बताया कि बदमाशों ने रिवाल्वर निकाल रोकने की कोशिश की थी और इस दौरान उस पर हमला भी किया गया। वहीं सीसीटीवी में दिखाई दे रहा हे कि तभी एक बदमाश काउंटर के ऊपर से कूद कर अंदर की ओर आ गया और उसने विरोध कर रहे मोहित की पिता को पीटना शुरू कर दिया। अन्य तीन ने मोहित को घेर लिया। लेकिन किसी तरह करके मोहित मार खाता हुआ दुकान के मुख्य द्वार पर पहुंचने में कामयाब हो गया।
पुलिस सुरक्षा पर उठे सवाल
बाजारों में दुकानदार अब सुरक्षा को लेकर चिंतित होने लगे हैं। बीते दिनों सिटी अग्रसेन चौक स्थित तनिष्क शोरूम में बदमाश दाखिल हो गए थे जिसके बाद दर्जियां वाला चौक में महिला से हथियारों के दम पर लूटपाट हुई थी।
कोट्स
सर्राफा बाजार में लगातार हो रही वारदातों से भय का माहौल है। यह वारदात दिनदहाड़े हुई है। सुरक्षा के नाम पर बाजार में कुछ नहीं है। यदि इस घटना में फायर होता तो गंभीर परिणाम तक हो सकते थे। पहले बाजार में पुलिस चौकी थी तो सुरक्षा बेहतर थी, मगर कुछ वर्षों पूर्व चौकी यहां से शिफ्ट कर दी गई जिसके बाद वारदातों में इजाफा हुआ है।
नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष सर्राफा बाजार एसोसिएशन, अंबाला सिटी।