{"_id":"5bdb523fbdec22698f4cbbba","slug":"191541100095-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक के बेटे मोहित आनंद पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक के बेटे मोहित आनंद पर केस दर्ज
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पेश नहीं होने पर पूर्व विधायक के बेटे पर केस
चेक बाउंस मामले की सुनवाई के दौरान पेश नहंीं हुआ मोहित तो अदालत ने दिया केस दर्ज करने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चेक बाउंस के मामले में फंसे पूर्व विधायक बृज आनंद के बेटे मोहित आनंद के अदालत में पेश नहीं होने पर एक और मामला दर्ज हो गया है। अदालत के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने मोहित आनंद के खिलाफ 174-ए के तहत मामला दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए हैं।
दरअसल सैन्य क्षेत्र में स्थित एलएनबाय लाइन निवासी मोहित आनंद के खिलाफ चेक बाउंस का मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन था। इसी मामले पर अदालत में सुनवाई चल रही थी। मोहित सुनवाई के दौरान पेश ही नहीं हुआ जिस कारण अदालत ने उस पर केस दर्ज करने के आदेश दिए। मोहित आनंद ने करीब दो वर्ष पूर्व कैंट निवासी शलेंद्र से दो लाख रुपये लिए थे और बाद में वापसी भुगतान के लिए चेक दिया जोकि बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने पर पीड़ित ने मोहित से कई बार संपर्क किया, मगर राशि नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली।