फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मोहित हत्याकांड के विरोध में दिनभर बाजारों में निकाला जुलूस

मोहित हत्याकांड के विरोध में दिनभर बाजारों में निकाला जुलूस

Thu, 09 May 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
मोहित हत्याकांड के विरोध में दिनभर बाजारों में निकाला जुलूस
अंबाला कैंट। मोहित हत्याकांड के विरोध में खटीक व मोची मंडी के निवासियों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जा रहा। सुबह खटीक समाज ने बाजारों में जुलूस निकाल और मोहित का संस्कार नहीं किया। क्षेत्र में दिनभर तनाव की स्थिति रही। शाम को एसपी कैंट थाने पहुंचे और खटीक समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत की। मांग उठाई गई इलाके में नशे के कारोबार और अन्य अवैध गतिविधियां रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित की जाए। इसके अलावा हत्याकांड में एक अन्य युवक के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की गई। एसपी ने कई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया जिसके बाद समाज के लोगों ने देर शाम मोहित का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रैली से सीधे कैंट थाने पहुंचे एसपी
खटीक समाज के दिनभर चले विरोध को देखते हुए शाम साढ़े चार बजे एसपी मोहित हांडा कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री की रैली से सीधे अंबाला कैंट थाने पहुंचे। यहां पर खटीक समाज के प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल में समाज के प्रधान अनिल नागर, गणेशी शूल, प्रवीण, भोला नागर, कर्ण मल्होत्रा, बलराम शूल व अन्य मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी के समक्ष मांगे उठाई।
विज्ञापन

यह थी मांगें
- मोहित हत्याकांड में नामजद सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
- एफआईआर में राम किशन कॉलोनी के एक युवक का नाम शामिल किया जाए जबकि अब तक एफआईआर में उस युवक का नाम शामिल नहीं है।
- खटीक मंडी व आसपास क्षेत्र में नशे के कारोबार एवं अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस चौकी स्थापित की जाए।
- मोहित हत्याकांड में दर्ज की गई एफआईआर में 120-बी धारा भी जोड़ी जाए।
- परिजनों को आश्वासन देने के लिए एसपी को खटीक मंडी चलने का आग्रह किया।
मौके पर नहीं गए एसपी, अन्य मांगों पर सकारात्मक जवाब
एसपी मोहित हांडा ने करीब आधे घंटे तक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। हालांकि वह मौके पर तो नहीं गए मगर उन्होंने अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा और पुलिस पूरे जोरशोर से मामले को लेकर सकारात्मक कार्रवाई करेगी। एसपी के आश्वासन से संतुष्ट होकर प्रतिनिधिमंडल वापस गया जिसके बाद देर शाम मोहित का संस्कार किया गया। इससे पहले सुबह 11 बजे खटीक मंडी में समाज के लोग इकट्ठा हुए थे जिसके बाद मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस 12 क्रास रोड से आरंभ हुआ जोकि स्टाफ रोड, रेलवे रोड, विजय रतन चौक, निकलसन रोड से होता हुआ कैंट थाने पहुंचा। थाने के समक्ष भी समाज ने विरोध जताया। मौके पर डीएसपी सुलतान सिंह ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके विरोध जुलूस समाप्त किया गया, मगर मृतक का संस्कार नहीं किया गया। शाम एसपी के आश्वासन पर भी संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित हत्या के मामले में पुलिस व्यापक स्तर पर कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मोहित हांडा, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed