{"_id":"5c86bc04bdec22140d569bbf","slug":"181552333828-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकी हुई जमीन का सौदा कर 7.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिकी हुई जमीन का सौदा कर 7.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकी हुई जमीन का सौदा कर की सवा सात लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। षड्यंत्र रचकर बिकी हुई जमीन का सौदा कर 7.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बलैतखान निवासी संघरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव भारापुर के सुनील कुमार ने डीएसपी नारायणगढ़ को शिकायत देकर आरोप लगाया कि 11 दिसंबर 2013 को बलैतखान ने उसके व उसके पिता को जमीन कम रेट पर खरीदने के लिए उकसाया। 13 दिसंबर 2013 को बलैतखान के साथ 4 कनाल साढ़े 9 मरले जमीन की 16 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कीमत तय हुई थी और उसका बयाना बलैतखान को चार लाख 25 हजार रुपये दिया गया। उस जमीन पर लोन होने के कारण वह लोन खत्म कर उसकी रजिस्ट्री 10 दिसंबर 2014 में कराने की बात तय हुई थी। फिर रजिस्ट्री की तारीख बढ़ाकर 23 दिसंबर 2015 तय हुई और उनसे 75 हजार रुपये और ले लिए गए। इसी तरह वह आगे दो बार तारीख बहाने से बढ़ाता रहा और हमसे दो बार एक लाख व दूसरी बार एक लाख 25 हजार रुपये ले लिए और तारीख 12 जनवरी 2018 रखी गई। इसी बीच 2017 को पता चला कि वह जमीन बिकी हुई है और उसका इंतकाल भी हो चुका है। उस इंतकाल को निकलवा कर जब उससे बात की तो उसने सारा पैसा वापस देने का इंकार कर दिया। वह टालमटोल करने लगा और धमकी देने लगा कि पैसा लेने न आना, नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस पर पुलिस ने जांच कर आरोपी बलैतखान के खिलाफ धारा 406, 420, 506 आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।