{"_id":"5ba69605867a557f5742e21d","slug":"181537644037-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर हुई मारपीट में घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड पर हुई मारपीट में घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड पर हुई मारपीट में घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। बस स्टैंड के निकट लालकुर्ती चौकी क्षेत्र में अंडे की रेहड़ी पर गत दिनों मध्य रात्रि हुई मारपीट में घायल करीब 35 वर्षीय ऑटो चालक इरफान ने चंडीगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर मौत के बाद हरकत में आई पड़ाव पुलिस ने मामले में रवि मेहता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
दूसरी ओर इरफान के परिवार सदस्यों ने इस मामले में पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर रोष जताया और हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। मामले को लेकर रविवार को परिवार सदस्य मंत्री अनिल विज व अन्य पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे।
पुलिस को दी शिकायत में इरफान के साले चांद ने बताया कि वह अपने जीजा के साथ बब्याल में रह रहा है और 16-17 सितंबर मध्य रात्रि वह बस स्टैंड क्षेत्र पर खड़े थे जब अंडे की रेहड़ी लगाने वाले रवि से उसके जीजा इरफान की बहस हो गई जोकि बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रवि ने उसके जीजा से मारपीट की जिसके बाद वह घायल हो गया। मौके पर पुलिस के आते ही रवि मौके से फरार हो गया। इरफान को कैंट सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से उसे सेक्टर 32 गवर्नमेंट अस्पताल में रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर इरफान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इरफान की मौत के बाद गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज है जिसको लेकर अब परिवार सदस्यों में आपत्ति है। शिकायतकर्ता चांद व अन्य परिजनों ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज होना चाहिए जबकि पुलिस ने केवल गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत अब पुलिस व अन्य अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
रात्रि वारदात स्थल बन रहा बस स्टैंड क्षेत्र
बता दें कि रात्रि के समय बस स्टैंड क्षेत्र आपराधिक स्थल में तब्दील होता जा रहा है। पूर्व में भी यहां पर कई घटनाएं हो चुकी है। रात्रि के समय यहां अवैध रेहड़ी चालक अक्सर सक्रिय रहते हैं जहां से अवैध कारोबार फल फूल रहा है। रात्रि के समय पुलिस की मौजूदगी इस क्षेत्र में कम रहती है जिस वजह से घटनाएं बढ़ रही है।
कोट्स
गत दिनों मारपीट हुई थी जिसके बाद व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई है। मामले में पुलिस ने शिकायत अनुसार कार्रवाई की है।
-बलकार सिंह, चौकी इंचार्ज, लालकुर्ती।