फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पोस्टमार्टम के इंतजार में कई घंटे तक भटकते रहे परिजन

पोस्टमार्टम के इंतजार में कई घंटे तक भटकते रहे परिजन

Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के इंतजार में कई घंटे तक भटकते रहे परिजन
पोस्टमार्टम के इंतजार में कई घंटे तक भटकते रहे परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सिविल अस्पताल में एक परिवार अपने संबंधी का शव लेने के लिए कई घंटे तक बैठा रहा। मृतक दीपक के भाई राजन ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अस्पताल में शव लेने के लिए आया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। परिजनों ने अस्पताल परिसर में अर्थी भी रख दी और कहा कि वहां शव यहीं से सीधा श्मशानघाट लेकर जाएंगे। 22 वर्षीय दीपक उर्फ गंजा आलू गोदाम के पास रहता था। गत दिनों उसकी तबीयत खराब होने पर उसे छावनी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताते हैं कि बीती रात वह अस्पताल से गांधी ग्राउंड के पास पहुंच गया और वीरवार सुबह उसका शव गांधी ग्राउंड के पास पड़ा मिला। दीपक के अस्पताल से गायब होने से अस्पताल की सुरक्षा प्रणाली पर भी प्रश्न उठने शुरू हो गए हैं। वहीं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए की जा रही देरी से परेशान परिजनों का कहना था कि पुलिस तो उन्हें पूरा सहयोग कर रही है, लेकिन अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं हो रहा। हालांकि कुछ समय बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed