{"_id":"5b2fe9f94f1c1b214d8b8430","slug":"181529866745-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने गाली व जान से मारने की धमकी दी तो महिला ने निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने गाली व जान से मारने की धमकी दी तो महिला ने निगला जहरीला पदार्थ
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर ने दी मारने की धमकी तो भाभी ने निगला जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। देवर द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और बदनाम करने से परेशान एक महिला ने घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाए, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
38 वर्षीय पूजा रानी निवासी जलबेहडा रोड ने पुलिस को बताया कि उसका देवर सोनू निवासी दुर्गा नगर उसके घर आया और उसे व उसकी लड़की मुस्कान तथा पति रोशन लाल से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस बात से तंग आकर उसने अपने घर पर कैल्शियम वगैरह की पुरानी व नई गोलियां उठाकर खा ली, जो बेटी व पति ने मुंह से निकाल दी। उसने आरोप लगाया कि देवर सोनू को देवरानी आरती भड़काकर हमारे घर पर भेजती है। मेरी बेटी पर गलत इल्जाम लगाते हैं व दोनों उसे बदनाम करते हैं। उसने सोनू व आरती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।