{"_id":"5ade3e8b4f1c1b63098b6147","slug":"181524514443-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दो आरोपी जेल भेजे, एक का पुलिस रिमांड मंजूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- दो आरोपी जेल भेजे, एक का पुलिस रिमांड मंजूर
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाउंसर पर फायर करने के दो आरोपी जेल भेजे, एक पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
विजय रतन चौक पर स्थित एक होटल में बाउंसर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। मामले की जांच सीआईए टू को सौंपी गई थी। पुलिस ने आरोपी राहुल निवासी राजपुरा खेलन, जिला मोहाली, सतविंद्र उर्फ बिट्टू निवासी गांव जोगपुरा जिला मोहाली और निखिल उर्फ चिंटू निवासी गांव मंगलई को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी राहुल और निखिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि आरोपी सतविंद्र उर्फ बिट्टू का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
ज्ञात रहे कि 12 अप्रैल को विजय रतन चौक स्थित पिरामिड होटल के बाउंसर से कुछ युवकों का विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते इन युवकों ने बाउंसर पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया था। घायल को कैंट के सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। इस बारे में शिकायतकर्ता सतपाल सिंह निवासी गांव हबोवाल जिला लुधियाना ने थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी भूपेंद्र, दिलावर, राहुल निवासी गांव खेलन पंजाब, चिंटू निवासी गांव मंगलई जिला अंबाला, सतिंद्र, रोड्डा व अन्य ने मिलकर बीती 12 अप्रैल की रात पिरामिड होटल अंबाला छावनी के नजदीक रिवाल्वर से उसकी हत्या करने की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।