{"_id":"5c8aa7afbdec22141f00dcf8","slug":"171552590767-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से मिला व्यक्ति का शव, व्हाट्सएप से हुई पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर से मिला व्यक्ति का शव, व्हाट्सएप से हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर से मिला पूर्व सैनिक का शव, व्हाट्सएप से हुई पहचान
अंबाला सिटी। अंबाला-हिसार रोड पर जनसूई नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर फोटो डाली, जिसके बाद मृतक की पहचान 45 वर्षीय मोहिंद्र निवासी गांव इस्क थाना पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र के तौर पर हुई है।
थाना प्रभारी नग्गल जगदीश चंद ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे किसी राहगीर ने कलेरां गांव के पास नहर की पटरी के पास शव पड़ा होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया। मृतक की जेब से प्राइवेट बस के दो टिकट मिले थे। इसके बाद कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में व्यक्ति की शिनाख्त संबंधी पोस्ट डाली। इसके बाद दिन में ही मृतक के परिजन नग्गल पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सेना से रिटायर मोहिंद्र सिंह दो दिन से घर से गायब था। उसके दामाद की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसी सदमें में कुछ दिन बाद मोहिंद्र को पैरालाइज हो गया था। इन कारणों की वजह से मोहिंद्र परेशान था और बिना बताए घर से कहीं चला गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।