फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नशे के लिए करते थे चेन स्नेचिंग, 15 वारदातें कबूलीं पर पुलिस रिकार्ड में पांच मामला ही दर्ज

नशे के लिए करते थे चेन स्नेचिंग, 15 वारदातें कबूलीं पर पुलिस रिकार्ड में पांच मामला ही दर्ज

Sun, 19 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नशे के लिए करते थे चेन स्नेचिंग, 15 वारदातें कबूलीं पर पुलिस रिकार्ड में पांच मामला ही दर्ज
झपटमार गिरोह गिरफ्तार, नशे के लिए करते थे स्नेचिंग,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्नेचिंग करने के आरोप में अंबाला सीआईए-वन ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने पूछताछ में 15 स्नेचिंग की वारदात कबूली हैं, जबकि पुलिस के पास उनमें से पांच वारदात एफआईआर के तौर पर दर्ज हैं। अंबाला के एएसपी चंद्रमोहन ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि यह तीनों दोस्त हैं और नशे के लिए मोटरसाइकिल के जरिये स्नेचिंग करते थे।
अंबाला में पिछले दिनों लगातार स्नेचिंग की वारदात को हुईं थीं। एएसपी ने बताया कि नितेश शर्मा व जोंटी नामक दोनों युवकों द्वारा स्नेचिंग की वारदात का पता चलने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इनके तीसरे साथी मनदीप ठाकुर उर्फ मैंडी का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस को ये मिली थीं शिकायतें
- पांच जून को सेक्टर नौ के पास दो महिलाएं रिक्शा में आ रही थी। आरोपी उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। इस पर्स में 4000 रुपये, नकदी व मोबाइल था।
- 6 जून को सैक्टर सात निवासी महिला ने कहा था कि वह पैदल घर की ओर जा रही थी तभी आरोपी उसका पर्स छीनकर ले गए। पर्स में 5000 नकदी और एक मोबाइल था।
- 26 जुलाई को सेक्टर नौ में स्नेचरों ने एक महिला का बैग छीना। इस बैग में नकदी थी।
- 7 अगस्त को भी सैंट जोसफ स्कूल के नजदीक पैदल जा रही एक महिला से स्नेचरों ने पर्स छीना। पर्स में 5000 रुपये व मोबाइल था।
- 12 अगस्त को शहर के सेक्टर 10 वैष्णो देवी मंदिर के पास आरोपी एक महिला से पर्स छीन फरार हो गए थे। इस पर्स में नकदी थी।
सिटी के रहने वाले तीनों आरोपी
पकड़े गए तीनों आरोपी जलबेड़ा व मिलाप नगर के रहने वाले हैं। तीनों को शनिवार अदालत में पेश करने पर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के बाद अभी और नए खुलासे होंगे। वहीं यह भी पता लगा है कि कुछ दिन पहले जिन लोगों की चेन स्रेचिंग हुई थी वह भी सीआईए-1 से संपर्क कर अपनी वारदात को सुलझाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं दूसरी और एएसपी ने लोगों से अपील भी की है कि जब भी कोई ऐसी वारदात हो तो पुलिस को सूचना अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगाएं
पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से 2015 में आदेश आए थे कि वाहनों पर एक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाई जाए। उन्होंने बाइक व अन्य वाहन चालकों से आह्वान किया कि वह ऐसी नंबर प्लेट अवश्य लगाएं। इस प्लेट के माध्यम से बाइक व अन्य की व बाइक मालिक की पूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी और बाइक चोरी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed