फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पानी निकासी को लेकर रिटायर्ड कर्नल ने पड़ोसी के रिश्तेदार पर दागी गोलियां

पानी निकासी को लेकर रिटायर्ड कर्नल ने पड़ोसी के रिश्तेदार पर दागी गोलियां

Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पानी निकासी को लेकर रिटायर्ड कर्नल ने पड़ोसी के रिश्तेदार पर दागी गोलियां
पानी निकासी को लेकर रिटायर्ड कर्नल ने पड़ोसी के रिश्तेदार पर दागी गोलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सुंदर नगर में पानी निकासी को लेकर चल रही रंजिश रिश्तेदार पर भारी पड़ गई। शनिवार देर शाम हुए झगड़े में रिश्तेदार गुरचरण सिंह के घर आए 50 वर्षीय रविंद्र सिंह पर पड़ोसी रिटायर्ड कर्नल ने फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
शनिवार को रविंद्र सिंह निवासी मछौड़ा अपने रिश्तेदार गुरचरण सिंह के घर सुंदर नगर आया हुआ था। गुरचरण सिंह और उसके पड़ोसी रिटायर्ड कर्नल के बीच कई दिन से पानी निकासी को लेकर झगड़ा चल रहा था। शनिवार शाम सात बजे दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख जब रविंद्र बीचबचाव करने गया तो रिटायर्ड कर्नल ने गुस्से में आकर अपनी बंदूक से उस पर गोलियां चला दीं। इसके बाद उसने हवा में भी फायरिंग की। रविंद्र को पेट व कूल्हे पर गोली लगी है। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत आते ही इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी और आगे की स्थिति के बारे में बताया जा सकेगा।
विज्ञापन

---------------
पानी निकासी को लेकर हुई बहस, फिर चलाई गोली
जानकारी के अनुसार गुरचरण और उनके पड़ोसी रिटायर्ड कर्नल के बीच पिछले कई दिन से पानी की निकासी को लेकर रंजिश चल रही थी। शनिवार को यह मामला इतना बढ़ गया कि रिटायर्ड कर्नल ने गोली चला दी और यह गोली सीधे रिश्तेदार के घर के आए हुए रविंद्र के पेट और कूल्हे पर जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लोगों में दहशत
सुंदर नगर में गोली चलने के बाद लोगों में दहशत है। घटना के बाद अधिकतर लोगों ने खुद को अपने घरों में कैद कर लिया और बाहर नहीं निकले। पीड़ित के घर की महिला सदस्यों ने भी दरवाजे बंद रखे। वहीं, आरोपी के घर ताला लगा हुआ है। इस मामले में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

कोट
गोली मारने का आरोपी रिटायर्ड कर्नल बताया जा रहा है जिसे स्थानीय लोग डॉक्टर के नाम जानते हैं। गोली रविंद्र के पेट और कूल्हे में लगी है। सुबह पीड़ित का बयान लिया जाएगा। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-भूषण दास, पड़ाव थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed