फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11 हजार वोल्ट का से टकराई बोरिंग मशीन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, एक घायल

11 हजार वोल्ट का से टकराई बोरिंग मशीन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, एक घायल

Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
11 हजार वोल्ट का से टकराई बोरिंग मशीन, करंट लगने से व्यक्ति की मौत, एक घायल
तार से टकराई बोर करने वाली मशीन, करंट से एक की मौत, दूसरा झुलसा
विज्ञापन

नारायणगढ़। गांव बेलवाला में बोरिंग के लिए सुबह ले जाई जा रही मशीन 11 हजार वोल्ट बिजली के तारों से टकरा गई। इस दौरान मशीन ले जा रहे 35 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार करंट लगा जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि एक अन्य झुलस गया, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

गांव बेलवाला में सुबह ट्यूबवेल का बोर करने के लिए बोर करने वाली मशीन ले जाई जा रही थी। गांव बेरखड़ी का रहने वाला 35 वर्षीय ऋषिपाल उर्फ रिंकू गाड़ी को चला रहा था, जबकि बरखाराम भी गाड़ी पर सवार था। जैसे ही वह ट्यूबवेल पर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो मशीन के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के तारों की चपेट में मशीन आ गई। इससे गाड़ी में बैठे ऋषिपाल व बरखा राम बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से बरखा राम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। ऋषिपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed