{"_id":"5ade3f8d4f1c1b66098b6340","slug":"171524514701-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने कार को मारी टक्कर, कार से गिरकर छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने कार को मारी टक्कर, कार से गिरकर छात्रा की मौत
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस ने कार को मारी टक्कर, कार से गिरकर छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
शाहपुर स्थित टांगरी पुल के पास सोमवार को हिमाचल रोडवेज की बस ने कार को चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार 18 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत हो गई जबकि छात्रा की मां और मामा घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। पड़ाव पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा नगर निवासी राजेश ने बताया कि वह बहन रीना चौहान और भांजी सुखविंद्र कौर (18) के साथ कार से मोहड़ी स्थित एक अस्पताल में बहन की दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार शाहपुर स्थित टांगरी पुल पर पहुंची तो कुल्लू से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार हिमाचल रोडवेज की बस ने कार को साइड मार दी। बस की साइड लगने से कार का दरवाजा खुल गया जिसके कारण दरवाजे के पास बैठी भांजी सुखविंद्र कौर (11वीं की छात्रा) नीचे रोड पर गिर गई। वहीं हादसे में बहन रीना चौहान भी घायल हो गई। राजेश ने बताया कि इसके बाद वह दोनों को तुरंत आदेश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सुखविंद्र कौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रीना को अस्पताल में दाखिल किया गया है। पड़ाव थाना प्रभारी भूषण दास ने बताया कि पुलिस ने हिमाचल प्रदेश रोडवेज के बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।