फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दुकानदार से झपटमारों ने छीना बैग, फरार

दुकानदार से झपटमारों ने छीना बैग, फरार

Sun, 24 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार से झपटमारों ने छीना बैग,  फरार
दुकानदार से बाइक सवार युवकों ने बैग छीना
विज्ञापन

शहजादपुर। दो बाइक सवार युवकों ने अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार से थैला छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
माजरा शहजादपुर निवासी संजय गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी माजरा शहजादपुर बाजार में किराना की दुकान है। वीरवार देर सायं वे दुकान बंद कर एक थैले में अपनी दुकान की सेल के रुपये सहित अन्य कागजात लेकर जा रहा था। इस दौरान माता बाला सुंदरी मंदिर के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि थैले में सेल के रुपयों के अलावा बैंक का एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाइसेंस व अन्य कागजात और काले रंग का पर्स था। जिसमें करीब आठ हजार रुपये थे। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed