फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रेमी जोड़ा शादी कर घर लौटा तो दूल्हे के परिवार पर कर दिया हमला

प्रेमी जोड़ा शादी कर घर लौटा तो दूल्हे के परिवार पर कर दिया हमला

Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा शादी कर घर लौटा तो दूल्हे के परिवार पर कर दिया  हमला
प्रेमी जोड़ा शादी कर घर लौटा तो दूल्हे के परिवार पर किया हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पहले एक वर्ष तक युवक-युवती में प्रेम प्रसंग रहा, दोनों का प्रेम धीरे-धीरे शादी की दहलीज पर जब पहुंचा तो पता चला कि युवती नाबालिग है। दोनों परिवार पहले शादी के लिए राजी थे, मगर, युवती जब बालिग हुई तो उसके परिवार वाले शादी से इनकार कर दिए। इससे गुस्साया युवक भी शादी से मुकर गया और दोनों के बीच मतभेद हो गए। शुक्रवार की रात युवती ने हिम्मत दिखाई और घर से निकल कर सिटी महिला थाने में युवक के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को संरक्षण दिया और दोनों पक्षों को बुलाकर शादी के लिए राजी कर लिया। हालांकि इस बीच युवती के पारिवार सदस्य शादी से इनकार भी करते रहे। इसी बीच रविवार को गुरुद्वारे में युवक-युवती ने शादी रचा ली। दूल्हा रविवार दोपहर ढाई बचे परिवार के साथ दुल्हन को लेकर बलदेव नगर स्थित घर जा रहा था तो घर से कुछ दूरी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमला करने वालों के पास हथियार थे और पत्थर भी मारे। मारपीट में दुल्हन के पैर पर चोट लगी, जबकि दूल्हे की मां भी मामूली रूप से घायल हो गई। मामले की शिकायत फिर बलदेव नगर पुलिस चौकी में दी गई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर लिया।
इस तरह चला शादी का घटनाक्रम
बलदेव नगर की गीता रानी ने उसके घर पर आकर मारपीट करने का तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए बलदेव नगर चौकी में शिकायत दी है। दोपहर पुलिस चौकी पहुंची शिकायतकर्ता गीता रानी व अन्य परिजनों ने बताया कि उसके 21 वर्षीय बेटे सौरभ का बलदेव नगर की रहने वाली शिवानी देवी से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर उन्होंने लड़की के घरवालों से पांच माह पहले दोनों के विवाह की बात की। गीता रानी ने बताया कि उस वक्त लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम होने की वजह से शादी नहीं हो सकी थी। गीता रानी ने बताया कि उस वक्त यह मामला बलदेव नगर चौकी में पहुंचा था और यह तय हुआ था कि लड़की की उम्र 18 वर्ष होने के बाद दोनों की शादी कर दी जाएगी। इसी साल फरवरी में लड़की 18 वर्ष की हुई तो उसके घर वालों से विवाह के बारे में बात करने पर वे मुकर गए। युवक भी इससे खफा हुआ और कुछ दिन पहले वह भी शादी से मुकर गया। शुक्रवार की रात लड़की को जब पता चला कि उसके परिजन शादी के खिलाफ हैं और लड़का भी शादी से मुकर गया है तो वह भाग कर महिला थाना में शिकायत दी। उसने शिकायत दी कि वह लड़के से प्यार करती है मगर वह शादी से मुकर रहा है। इस पर महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और शादी के लिए राजी कर लिया। गीता ने बताया कि लड़की के परिजन इससे खुश नहीं थे। लड़की के भाई सुनील ने लड़की से कोई रिश्ता न होने तक की बात कही थी।
विज्ञापन

मारपीट का आरोप
गीता रानी ने बताया कि शहीद ऊधम सिंह जागृति मंच की महिला मंडली के सहयोग से दोनों की रविवार दोपहर सुल्तानपुर गुरुद्वारे में शादी करवा दी गई। उन्होंने बताया कि दोपहर में जब वह शादी के बाद घर जा रहे थे तो दो बजे तीन गौरव जैलदार, वासु और साहिल ने उनके साथ मारपीट की। सौरभ को जान से मारने की धमकी दी। उनके पास हथियार ते। गीता ने बताया कि सोमवार को दोनों की कोर्ट मैरिज होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया केस दर्ज
बलदेव नगर चौकी इंचार्ज धर्मवरी का कहना है कि गीता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 107 व 151 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन तीन के खिलाफ शिकायत आई है उनका सौरभ के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसको लेकर रविवार को मारपीट हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed