फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - बड़ी बहन मांग रही थी डॉक्टर से 40 हजार रुपये

- बड़ी बहन मांग रही थी डॉक्टर से 40 हजार रुपये

Sat, 04 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
- बड़ी बहन मांग रही थी डॉक्टर से 40 हजार रुपये
आर्थिक मजबूरी का फायदा उठा रहा था झोलाझाप डॉक्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सनसनीखेज तरीके से दो बहनों को जिंदा जला कर मार देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी झोलाझाप डॉक्टर बृज भूषण ने रिमांड में की गई पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसका बड़ी बहन से प्रेम प्रसंग था। इसके चलते वह उन बहनों से मिलता जुलता रहता था। दोनों बहनों के पिता आर्थिक तौर पर कमजोर हैं। इसके चलते डॉक्टर अक्सर ही उनके घर आता जाता था और पैसा देता रहता था।
रिमांड के दौरान डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसने कभी एक हजार तो कभी दो-दो हजार करके कई बार उन लोगों को एक लाख से ज्यादा की रकम दी। बात यही खत्म नहीं हुई। दोनों बहनें उससे 40 हजार रुपया मांग रही थी। डॉक्टर का कहना है कि वह इससे खीजा हुआ था और उसे पैसा देना गवारा नहीं हुआ। यही वजह से है कि उसने उन दोनों को सबक सिखाने की ठान ली थी। रिमांड में लिए गए आरोपी से पुलिस ने बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार की देर रात तक पेट्रोल केन को भी बरामद कर लेगी।
विज्ञापन

यह था मामला
ललाना गांव में दो बहनें छोटी 17 वर्षीय सुषमा और बड़ी 25 साल की शादीशुदा पिंकी 30 अक्तूबर की रात को खाना खाने के बाद बेहड़े में सो रही थीं। उसी रात करीब 2 बजे दबे पांव उनके घर में कोई दाखिल हुआ, जिसने उनकी चादर पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। आग लगते ही दोनों बहनें जलने लगीं तब इन्होंने शोर मचाया। इसके बाद परिवार के सब लोग उठ गए। उस समय घर पर उनके माता-पिता और अन्य लोग भी सोए हुए थे। परिजनों ने आनन-फानन में उनके शरीर पर लगी आग को बुझाया। इसके बाद इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। बाद में इन्हें सिटी सिविल अस्पताल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस के मुताबिक छोटी बहन सुषमा करीब 30 से 40 प्रतिशत जल गई थी। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। कुछ दिन पहले उसके परिजन उसे घर लेकर आ गए थे। इसके कुछ दिन पहले बड़ी बहन की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
ब्लाइंड डर्बल मर्डर केस में में पुलिस की टीम ने गहन पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
सुरेश कुमार, एसएचओ सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed