फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   धीन गांव के पास पेड़ पर लटके बोरे से टपक रहा था खून, लोगों में फैली दहशत

धीन गांव के पास पेड़ पर लटके बोरे से टपक रहा था खून, लोगों में फैली दहशत

Mon, 01 Jul 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
धीन गांव के पास पेड़ पर लटके बोरे से टपक रहा था खून, लोगों में फैली दहशत
मुलाना (ब्यूरो)। गांव धीन में सारन रोड स्थित ईंट भट्टे के पास सड़क किनारे एक पेड़ से लटकी बोरी से टपक रहे खून को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है। सूचना पाते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक से पेड़ पर लटका बोरा उतरवाया। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय युवक ने जैसे ही कट्टे को खोला तो अंदर किसी पशु के मांस के लोथड़े मिले। पशु बुरी तरह से गल-सड़ गया था। मरे पशु को देख लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लाश लेकर जाने की फैली अफवाह
इस दौरान रविवार शाम से ही धीन गांव व सोशल मीडिया पर धीन गांव के पास से एक कट्टे से कटी-फटी लाश मिलने की अफवाह फैल गई। इतना ही नहीं अफवाह में यह कहा जाने लगा कि वहां मिले शव को तीन पुलिसकर्मी अपने साथ लेकर चले गए हैं। यही नहीं मौके से तेजधार हथियार भी बरामद हुए है। ग्रामीणों के अनुसार मामला हत्या से जोड़ा जाने लगा, जिसमें कुछ युवक चश्मदीद बनकर भी सामने आ गए। इससे अफवाह को सच्चाई समझा जाने लगा, जिससे गांव में सनसनी का माहौल पैदा हो गया ।
विज्ञापन


गुप्तचर विभाग ने निभाई अहम भूमिका
भले ही लाश मिलने की बात अफवाह साबित हुई, लेकिन इस मामले में मुलाना पुलिस कोई संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ साबित हुई। मुलाना थाना प्रभारी अपने एरिया में ऐसा कुछ घटित न होने की बात कहकर मामले से पीछे हटते दिखे। उन्होंने मौके पर पुलिसकर्मी भेजकर मामले की तह तक जाने की कोशिश नहीं की। इस बीच मामले की गंभीरता को समझते हुए गुप्तचर विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे व मामले की तह तक गए। इसके बाद रविवार दोपहर बाद पता चला कि धीन मार्ग पर लाश मिलने की बात अफवाह है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा तंत्र विद्या के तहत किसी जानवर की बलि देकर पेड़ पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed