फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्रक ने पीछे से कार को मारी टक्कर, दो की मौत

ट्रक ने पीछे से कार को मारी टक्कर, दो की मौत

Wed, 12 Jun 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने पीछे से कार को मारी टक्कर, दो की मौत
अंबाला सिटी। शहर के जीटी रोड पर सोमवार रात एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार समालखा और घरौंडा निवासी दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के समालखां के मॉडल टाउन निवासी राजीव सतीजा ने थाना बलदेव नगर पुलिस को बताया कि वह सोमवार को बख्तावर लाल (80) निवासी मॉडल टाउन समालखा, लक्खा सिंह (68) निवासी घरौंडा और शमशेर सिंह निवासी शिव कॉलोनी करनाल के साथ अपनी इग्निस कार में सवार होकर लुधियाना किसी निजी काम से गए थे। कार वह चला रहा था।
विज्ञापन

लुधियाना से समालखा वापस आते समय जब उनकी कार सोमवार रात करीब 12.30 बजे जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंची तो एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से उनकी कार एक अन्य आर्टिगा कार से जा भिड़ी। इस कारण आर्टिगा कार के दो टायर फट गए, लेकिन उसमें सवार व्यक्ति को चोट नहीं आई। राजीव सतीजा ने बताया कि हादसे में उनकी कार में सवार बख्तावर लाल और लक्खा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको शहर सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां लक्खा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान घायल बख्तावर लाल को कैंट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। हादसे में राजीव को मामूली चोटें लगी हैं। वहीं शमशेर अभी शहर नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंकारी मिशन नामुंडा शाखा से मुखी थे मृतक बख्तावर लाल
मंगलवार को सिटी नागरिक अस्पताल में शमशेर के परिजनों ने बताया कि शमशेर अपने साथियों के साथ सोमवार को लुधियाना में किसी के घर पर संगत में गए थे। वहीं हादसे में मृतक बख्तावर लाल निरंकारी मिशन के नामुुुंडा (पानीपत) शाखा के मुखी थे। उनकी मौैत पर निरंकारी मिशन अंबाला शहर के मुखी ज्ञान सिंह ने दुख जताया है। पुुलिस ने राजीव की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed