{"_id":"5d0006e6bdec22072d1bb029","slug":"156028284514-ambala-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन ड्यूटी रोडवेज के चेकिंग स्टाफ से बेटिकट ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑन ड्यूटी रोडवेज के चेकिंग स्टाफ से बेटिकट ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। रोडवेज चेकिंग स्टाफ से बिना टिकट यात्री ने मारपीट की। अंबाला रोडवेज डिपो में तैनात चीफ इंस्पेक्टर बलवंत ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे जब वह अपनी टीम के साथ गांव तेजां मोहड़ी-अंबाला मार्ग पर गांव सौंडा के पास बसों में चेकिंग की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी वक्त बस में सवार एक यात्री बिना टिकट के पाया गया। इस दौरान उस यात्री से जब चेकिंग दस्ते ने टिकट मांगी तो उसने दस्ते से गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। इंस्पेक्टर बलवंत ने बताया कि जब उस यात्री को दस्ता विभाग की जीप में बिठाने लगा तो उसने वहां मौजूद दस्ते पर हमला कर दिया। बलवंत ने बताया कि यात्री निकटवर्ती गांव का होने के कारण वह अपने साथियों को वहां ले आया और उनके दस्ते पर हथियारों के साथ ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने इस दौरान चेकिंग दस्ते की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
चीफ इंस्पेक्टर बलवंत ने बताया कि कई लोगों द्वारा एक साथ हमला करने पर उनके दस्ते ने वहां पर किसी के घर में छिपकर जान बचाई। हमले के दौरान उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि सूचना मिलने के 45 मिनट बाद पुलिस मौकेेे पर पहुंची। उनके दस्ते की ओर से इस संबंध में थाना सदर में लिखित में शिकायत दे दी है। वहीं मामले में चीफ इंस्पेक्टर बलवंत का कहना है कि उनके द्वारा पकड़ा गया बेटिकट यात्री 25 वर्षीय युवक था। इससे पूर्व भी कुछ दिन पहले बलदेव नगर चौक पर चेकिंग ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी से चंडीगढ़ डिपो की गाड़ी के चालक व परिचालक ने मारपीट की थी। रोडवेज कर्मियों से ऑन ड्यूटी मारपीट की घटना से स्टाफ में गहरा रोष है।
मामले में जांच जारी : एसएचओ
मामले में सदर थाना एसएचओ राजेश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी के पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बस में कोई बच्चा सफर कर रहा था और चेकिंग दस्ते ने बच्चे के पिता के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
अगली बार पुलिस को साथ लेकर होगी चेकिंग : जीएम
अंबाला रोडवेज जीएम गौरी मिड्ढा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। इसको लेकर पुलिस में शिकायत दी जा चुकी है। जीएम ने कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में स्कूल या कॉलेज के बच्चे होते हैं जो कि बिना पास या टिकट के बसों में सफर करते हैं। स्टाफ से चेकिंग करने पर उलझ पड़ते हैं। अगली बार रोडवेज के चेकिंग स्टाफ के साथ मौके पर पुलिस का भी सहयोग रहेगा।