फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ब्लैकमेल कर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करता रहा दिल्ली का डॉक्टर, केस

ब्लैकमेल कर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करता रहा दिल्ली का डॉक्टर, केस

Fri, 31 May 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करता रहा दिल्ली का डॉक्टर, केस
अंबाला सिटी। एक महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल कर दिल्ली का डॉक्टर उसके साथ लगातार तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी डॉक्टर जब उसके परिवार को तंग करने लगा और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा तो परेशान महिला डॉक्टर ने पुलिस को मामले शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया कि अक्तूबर 2013 में दिल्ली निवासी एक डॉक्टर नवनीत मग्गो के साथ उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। नवंबर में उसका एक कांफ्रेंस अटेंड करने का मैसेज आया। मार्च 2014 को उसका फिर मैसेज आया और पटियाला में एक कांफ्रेंस में आने की बात कही। जोर देने पर वह कांफ्रेंस अटेंड करने चली गई। वहां कांफ्रेंस से पहले आरोपी डॉक्टर उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस पर वह विरोध करते हुए वहां से निकल आई। इसके बाद उसी दिन उसका फोन आया और माफी मांगने के लिए घर के बाहर बुलाया। मना करने पर वह बदनाम करने व शादी तुड़वाने की धमकी देने लगा। इसके बाद वह उससे मिलने गई और उसने गाड़ी में बैठाकर फिर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2014 में धमकी देते हुए कांफ्रेंस अटेंड करने के लिए बुलाया। यहां डॉक्टर नवनीत मग्गो कमरे में आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। इस दौरान उसने कहा कि अगर मेरे बुलाने पर नहीं पहुुंची तो यह फोटो वायरल कर दूंगा। इसके बाद आरोपी 2017 तक अलग-अलग शहर में कांफ्रेंस अटेंड करने के लिए बुलाता रहा और ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा। 2017 में वह उसे विदेश भी ले गया और वहां उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के पास भेजे धमकी भरे मैसेज, जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता ने लगाया कि अब आरोपी डॉक्टर उसके परिवार को तंग करने लगा है। उसके पति के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजने लगा कि आपकी बीवी के 23 वीडियो मेरे पास हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा। अपनी बेटी और पत्नी को मेरे पास भेज दो। वरना किसी को भी मरवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed