फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रेलवे कर्मियों ने आरपीएफ जवान की वर्दी फाड़ी, केस दर्ज

रेलवे कर्मियों ने आरपीएफ जवान की वर्दी फाड़ी, केस दर्ज

Wed, 29 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मियों ने आरपीएफ जवान की वर्दी फाड़ी, केस दर्ज
अंबाला कैंट। मध्य रात्रि ट्रेन के डिब्बों को खाली करा रहे आरपीएफ जवान को तीन रेलवे कर्मियों ने पीट दिया। जवान की वर्दी फाड़ी व सरकारी ड्यूटी में बाधा भी पहुंचाई गई। मामले की शिकायत आरपीएफ जवान ने अब जीआरपी थाने में की है, जिसके बाद जीआरपी ने रेल कर्मी मुस्तफाबाद निवासी धर्मेंद्र, इस्माइलाबाद निवासी तेजिंद्र और गाजीपुर निवासी अरविंद के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

बीती रात ट्रेन नंबर 18310 टाटा मुरी एक्सप्रेस मध्य रात्रि कैंट रेलवे स्टेशन खड़ी थी। जब ट्रेन के डिब्बों को खाली कराया जा रहा था। आरपीएफ कांस्टेबल कर्मवीर स्टेशन पर ही था और स्टेशन अनाउंसमेंट होते ही वह डिब्बों को खाली करा रहा था। यात्री डिब्बों से नीचे उतर गए, मगर इसी बीच डिब्बे में सवार तीन रेलवे कर्मचारियों ने उतरने से मना कर दिया। जब उन्हें उतारना चाहा तो युवकों ने कांस्टेबल का डंडा छीनते हुए उनपर हमला कर दिया और वर्दी भी फाड़ दी। यह देख बाकी आरपीएफ कर्मचारियों ने तीनों को पकड़ लिया। इसी बीच मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई जिनके सुपुर्द तीनों को किया गया। कांस्टेबल की शिकायत पर अब तीनों रेल कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed