फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ट्रेन के आगे आकर किया सुसाइड, बेटे ने कहा- ट्रेन की चपेट में आए पिता

ट्रेन के आगे आकर किया सुसाइड, बेटे ने कहा- ट्रेन की चपेट में आए पिता

Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे आकर किया सुसाइड, बेटे ने कहा- ट्रेन की चपेट में आए पिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग कपड़ा व्यवसायी ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर सिटी जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं बेटे ने कहा कि उसके पिता सुसाइड नहीं कर सकते। हालांकि उनका चाचा के साथ प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। प्रापर्टी में हिस्सा नहीं मिलने पर वह मानसिक रूप से परेशान थे। जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-7 निवासी 60 वर्षीय विजय अग्रवाल ने मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। सिटी जीआरपी इंचार्ज विलायती राम ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि ट्रेन के आगे आकर एक बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर सिटी सिविल अस्पताल में शव गृह में भिजवा दिया है।

पर्ची से हुई शिनाख्त
घटनास्थल पर शव के पास से एक कैशमेमो पर्ची मिली, जिस पर मृतक के घर का पता लिखा हुआ था। इस आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मृतक की साइकिल भी खड़ी थी, जिसकी चाबी मृतक के कपड़ों की जेब से मिली है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मामले में जांच के बाद शव की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन


मानसिक तौर पर परेशान था विजय
विजय अग्रवाल के बेटे सन्नी ने बताया कि उसके पिता का उसके चाचा के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, जिस कारण प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं मिलने पर वह मानसिक रूप से परेशान थे। वहीं सन्नी का यह भी कहना है कि उसके पिता सुसाइड नहीं कर सकते। उसने कहा कि उसके पिता अक्सर सैर करने जाते थे। सन्नी ने कहा कि मंगलवार को भी उसके पिता की मौत सुसाइड से नहीं बल्कि ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। वहीं दूसरी ओर सिटी जीआरपी इस बात को नकारते हुए साफ कह रही है कि विजय अग्रवाल ने सुसाइड ही किया है। पुलिस ने सुसाइड के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मृतक की साइकिल भी खड़ी मिली, जिसकी चाबी मृतक के कपड़ों की जेब में से मिली है। उसने सुबह करीब 4.30 बजे ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दी है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने मामले में सुसाइड के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- विलायती राम, सिटी जीआरपी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed