{"_id":"5bd21e0ebdec22698e6eb184","slug":"141540496910-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड पुलिस की बराड़ा में दबिश, एक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतराखंड पुलिस की बराड़ा में दबिश, एक हिरासत में
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पुलिस की बराड़ा में दबिश, युवक हिरासत में
फोटो नंबर :: 55
पुलिस ने कहा, चोरी के मामले में आरोपी तलाश में पहुंची थी बराड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। वीरवार को उत्तराखंड पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी की तलाश में बराड़ा में दबिश दी। इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जबकि इस दौरान कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया।
उत्तराखंड पुलिस बराड़ा स्थित एक निजी पैलेस के पास जड़ी बूटी बेचने वालों के यहां पर पहुंची। यहां उन्होंने एक युवक को अपनी हिरासत में लिया, जिस पर लोग भड़क गए। इनका कहना है कि उत्तराखंड पुलिस न तो वजह बता रही है और न ही बता रही है कि किस मामले में उसे हिरासत में लिया जा रहा है। इस दौरान सूचना पाकर बराड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों को पुलिस ने समझाकर शांत किया। बताया जाता है कि उत्तराखंड के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि पत्थर काटने की मशीन की चोरी हुई है, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है। इसी पर पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लिया है। एसएचओ बराड़ा रमेश कुमार का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई की है, जबकि एक युवक को हिरासत में लिया है।