{"_id":"5b88447642c792464109e4de","slug":"141535657078-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 8 में पिस्तौल के बल पर महिला और नौकरानी को बंधक बना लूट की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। वीरवार दोपहर को अंबाला शहर के सेक्टर-8 में बदमाशों ने महिला और नौकरानी को बंधक बनाकर लूट की कोशिश की। हालांकि नौकरानी की 10 वर्षीय लड़की ने शोच मचा दिया जिसके बाद लुटेरे फरार हो गए।
सेक्टर-8 में एक मकान में दो युवक पिस्तौल लेकर आ गए और मकान मालकिन कोमल गुप्ता व उनके घर में काम करने वाली बिंदू को बाथरूम में बंद कर दिया। इसी दौरान कमरे में मौजूद सफाईकर्मी की 10 वर्षीय बच्ची हमलावरों को देख बाहर की ओर दौड़ गई। दोनों युवक पिस्तौल लेकर बच्ची के पीछे दौड़े लेकिन वह शोर मचाती हुई एक मकान में चली गई तभी बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग भी घरों से बाहर आए। यह देख लुटेरे एक्टिवा पर सवार फरार हो गए। लोगों ने कोमल व उसकी नौकरानी को बाथरूम से बाहर निकाला। महिला डरी हुई थी उसने तुरंत अपने परिवार वालों को फोन कर मामले की सूचना दी।
दिनदिहाड़े हुई इस लूट की कोशिश के दो घंटे बाद पुलिस कोमल के घर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। यह भी बताया जा रहा है कि लुटेरों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। क्षेत्रवासी एडवोकेट हर्ष बोहरा, सुशील मित्तल, गौरव, शीतल व अन्य का कहना है कि इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। यहां पर पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। चौकी नंबर पांच इंचार्ज बलवंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। जांच जारी है।