{"_id":"5b635df84f1c1b913e8b4d29","slug":"141533238776-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी युवक काबू
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ के गांव जंगूमाजरा की रहने वाली 22 वर्षीय युवती द्वारा महिला थाने में एक युवक के खिलाफ फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने शिकायत दी थी कि जगाधरी का रहने वाला 22 वर्षीय विशाल उसके साथ नारायणगढ़ में ही एक कॉलेज में पढ़ाई कता था। उक्त युवक ने उसके साथ पिछले साल फेसबुक पर दोस्ती की और उसको कालाआंब के एक होटल में ले गया और वहां दोनों ने एक-दूसरे के साथ मोबाइल पर फोटो खिंचे। इस दौरान उक्त युवक ने उससे शादी करने की बात कहकर उसके साथ उसी होटल में छेड़छाड़ की। उसने बताया कि उसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसे उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा और उसकी मां को भी फोन कर व मेसेज कर रुपयों की मांग करने लगा।