{"_id":"5b60bd964f1c1b6f548b7b70","slug":"141533066646-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी को इंश्योरेंस की रकम दिलवाने का झांसा देकर ठगे तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्मचारी को इंश्योरेंस की रकम दिलवाने का झांसा देकर ठगे तीन लाख
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड कर्मचारी को इंश्योरेंस की रकम दिलवाने का झांसा देकर ठगे तीन लाख
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एग्रीकल्चर विभाग से फील्डमैन के पद से रिटायर कर्मचारी को फोन पर इंश्योरेंस की रकम दिलवाने का झांसा देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित से 2 लाख 92 हजार रुपये धोखाधड़ी से ऐंठ लिए गए। इसके बाद भी शातिर लोग उनसे और 2 लाख 13 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी को दी है। पुलिस ने आरोपों की जांच कर केस दर्ज कर लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
चेक से की पेमेंट
छावनी के निकटवर्ती गांव ठरवा के रहने वाले पीड़ित जसवंत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एग्रीकल्चर विभाग से बतौर फील्डमैन रिटायर है। उसके पास सिटी केयर ग्रुप से फोन आया कि उसके इंश्योरेंस का तकरीबन 2 लाख 23 हजार रुपये रुके हुए हैं। इसे पाने के लिए उसको 12 हजार 310 रुपये जमा करने होंगे। पीड़ित का कहना है कि उसने इस राशि का चेक डाक से कुलदीप शर्मा ई 1/295 फेस 2, विजय विहार रोहणी नई दिल्ली के लिए 5 जून 2018 को भेजा था। दूसरी तरफ से कहा गया कि छुट्टी होने के कारण चेक वापस चला गया है। दोबारा चेक भेजा तो वह भी वापस आ गया।
अलग-अलग तारीख को जमा करवाई रकम
पीड़ित जसवंत ने बताया कि जब उसने आरोपी राजेश मेहता से बात की तब उसने मुझे एक आरएस बाजवा का फाइल नंबर दिया और कहा कि आपके बीमे की रकम करीब 6 लाख 33 हजार रुकी हुई है। इसके लिए आपको 82 हजार अदा करने होंगे। उधर राजेश मेहता ने कहा कि आपको 2 लाख 10 खाता में जमा कराने होंगे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उन लोगों के बताए अनुसार अलग-अलग डेट में तकरीबन 2 लाख 92 हजार रुपये जमा कर दिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी राजेश मेहता इसके बावजूद 2 लाख 13 हजार और जमा करने को कह रहा है।
विज्ञापन
दर्ज हुआ केस
इस मामले में सदर थाना पुलिस ने राजेश मेहता, आर एस बाजवा और सिटी केयर ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पहले भी कई मामले हो चुके हैं दर्ज
इसके पहले अंबाला कैंट में ठगों ने एक रिटायर आर्मी के अफसर को उसके बीमे की रकम भुगतान को लेकर अपने जाल में फंसाया और उससे बड़ी रकम हड़प कर ली थी। उस केस में भी मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू दी थी। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
मामले में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
-मेहर सिंह, एसएचओ, सदर थाना